दुनिया के इन लंबे स्थानों के नाम पढ़ना है मुश्किल

here are the list of long names places which are difficult to read
दुनिया के इन लंबे स्थानों के नाम पढ़ना है मुश्किल
दुनिया के इन लंबे स्थानों के नाम पढ़ना है मुश्किल

 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कई बार लोगो के नाम काफी बड़े होते है, जिस वजह से उन्हे बुलाने में बहुत बार दिक्कत होती है। इसी कारण लोग अक्सर छोटे नाम से उन्हे बुलातें है। इस दुनिया मे कइ ऐसे देश है जिनके नाम इतने लंबे है कि आप नाम बोलते-बोलते थक जाएंगे। आइए जानते हैं दुनिया के कुछ एसे ही देशो के बारे मे जिनका नाम दुनिया में सबसे बड़ा है।

 

Related image

 

1.Taumatawhakatangi­hangakoauauotamatea­turipukakapikimaunga­horonukupokaiwhen­uakitanatahu, New Zealand

ये न्यूजीलैंड के दक्षिणी हॉक बे के पास की एक पहाड़ी का नाम है। ये पहाड़ी लगभग 305 मीटर लंबी है। इस जगह का नाम मोआरी भाषा में दिया गया है। ये जगह अपने लंबे नाम के लिए काफी मशहूर है। इसका नाम लेने में कोइ दिक्कत ना हो इसीलिए इसका नाम "टौमाटा" रख दिया था। इस नाम ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स मे दुनिया के सबसे लंबे नाम में अपनी जगह बनाई है। लगभग 85 शब्दो का इस्तमाल किया गया है इस नाम को बनाने के लिए।

 

Related image

 

2. Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch, Wales

ये नाम "ललनफेयरपॉल या लनलफेयर पीजी" के रूप में छोटा किया गया है ताकि लोगो को बोलने में आसानी हो। ये वेल्स के एक बड़े समुदाय और गांव का नाम है जो वेल्स के एंगलिसि आइलैंड के द्वीप पर स्थित है। ये दुनिया का दूसरा लंबा स्थान नाम है।

 

Image result for Chargoggagoggmanchauggagoggchaubunagungamaugg, United States

 

3. Chargoggagoggmanchauggagoggchaubunagungamaugg, United States

Chargoggagoggmanchauggagoggchaubunagungamaugg अमेरीका में मैसाचुसेट्स में एक झील का नाम है। इसे झील वेबस्टर के रूप में भी जाना जाता है। ये नाम एक एल्गोनक्वियन भाषा से बना है। कनेक्टिकट की सीमा के पास स्थित यह 5.84 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। ये नाम 45 अक्षरों से बना है और माना जाता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे लंबा स्थान नाम है, साथ ही दुनिया में तीसरा सबसे लंबा स्थान नाम है।

 

Related image

 

4.Tweebuffelsmeteenskootmorsdoodgeskietfontein, दक्षिण अफ्रीका

Tweebuffelsmeteenskootmorsdoodgeskietfontein एक खेत है जो दक्षिण अफ्रीका के उत्तर पश्चिमी राज्य में स्थित है। ये शब्द अफ्रीकी भाषा से बना है। इस नाम को जर्मन, अफ्रीकी और डच सहित विभिन्न भाषाओं के मेल से बनाया गया है। 44 अक्षरों से बना हुआ ये नाम दक्षिण अफ्रीका का सबसे लंबा स्थान नाम है और दुनिया का चौथा सबसे लंबा स्थान नाम है।

Created On :   10 April 2018 9:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story