जानें साल 2022 में की हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कितनी हुई सच, अभी भी खौफ में लोग

Know how much the predictions of Nostradamus made in the year 2022 came true, people are still in awe
जानें साल 2022 में की हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कितनी हुई सच, अभी भी खौफ में लोग
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां जानें साल 2022 में की हुई नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां कितनी हुई सच, अभी भी खौफ में लोग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी हुए नौ माह से ज्यादा का समय हो रहा है। इन दोनों देश के बीच जारी जंग की वजह से दुनिया के कई मुल्क दो गुटों में बंट चुके हैं। युद्ध के बीच ही रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले की धमकी दे रहा है। अगर युद्ध खत्म नहीं हुआ तो आने वाले समय में तीसरे विश्व युद्ध से इंकार नहीं किया जा सकता है क्योंकि रूस व यूक्रेन झुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।

इसी बीच फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को याद किया जा रहा है क्योंकि वह पहले ही तीसरे विश्वयुद्ध को लेकर दुनिया को चेतावनी दे चुके हैं। जिससे अब लोग सोचने पर मजूबर हो गए है कि क्या सच में कुछ बड़ा होने वाला है? नास्त्रेदमस ने यह भविष्यवाणी अपनी किताब लेस प्रोफेटिज की थी। जिसमें हजारों ऐसी भविष्यवाणियां लिखी है और ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई है। आइए आपको बताते हैं कि नास्त्रेदमस ने साल 2022 के बारे में कौन-कौन सी भविष्यवाणियां की थी। 

होगा परमाणु हमला

नास्त्रेदमस ने साल 2022 के बारे में भविष्यवाणी करते हुए लिखा था कि साल 2022 में परमाणु हमला होगा। इसकी वजह से दुनियाभर में जलवायु परिवर्तन होगा। यही नहीं इसकी वजह से धरती की स्थिति में भी बदलाव हो सकते है।

धरती को होगा नुकसान

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया था कि वर्ष 2022 में धरती को नुकसान होगा। साथ ही ये भी कहा था कि धरती पर ऐस्टरॉयड गिरने से तबाही मच सकती है। समुद्र में बड़ी-बड़ी चट्टानें गिरेंगी। जिससे भयानक लहरों का निर्माण होगा, जो धरती पर चारों तरफ फैल जाएंगी। समुद में पानी बढ़ने से भारी तबाही मचेगी। 

मंहगाई में होगी वृद्धि

नास्त्रेदमस ने साल 2022 में मंहगाई के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि इस साल में महंगाई बेकाबू हो जाएगी। अमेरिकी डॉलर में गिरावट देखी जाएगी। नास्त्रेदमस के अनुसार, साल 2022 में लोग सोना, चांदी और डिजिटल करेंसी को संपत्ति मानने लगेंगे। इस साल लोग निवेश में ज्यादा विश्वास करेंगे। जिससे धरती पर तबाही मचने के आसार है। 

धरती पर तीन दिन तक रहेगा अंधेरा

नास्त्रेदमस के मुताबिक, साल 2022 में भारी तबाही होने के बाद विश्व में एक बार फिर से शांति कायम होगा। ऐसा होने के पहले धरती पर 72 घंटे के लिए अंधेरा छा जाएगा। पतझड़ के मौसम में पहाड़ों पर बर्फबारी होगी। कई देश में जारी जंग एक प्राकृतिक घटना के बाद समाप्त हो जाएगा। दुनिभर में तीन दिन तक अंधेरा रहेगा। इसकी वजह से आधुनिक जीवन खत्म हो जाएगा। 

फ्रांस में आएगा भयकर तूफान

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में बताया कि साल 2022 में फ्रांस बड़ी तबाही होगी। इसका मुख्य कारण तूफान होगा। इस तूफान की वजह से कई देशों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ जैसी समस्या उत्पन्न होगी। साथ ही 2022 में बड़े पैमाने पर भुखमरी पैदा होने की बात कही जा रही है। 

 

Created On :   11 Dec 2022 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story