11 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन में दिखा पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा, पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

The flight was flying at an altitude of 11 thousand feet, in the meantime poisonous king cobra was seen
11 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन में दिखा पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा, पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान
फ्लाइट में कोबरा 11 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहे प्लेन में दिखा पांच फीट लंबा जहरीला कोबरा, पायलट की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

डिजिटल डेस्क, दक्षिण अफ्रिका। हवाई जहाज से यात्रा करना बड़ा ही संवेदनशील माना जाता है क्योंकि टेक्नोलॉजी से चलने वाला यह यंत्र बड़ी ही रिस्की और जोखिम भरा होता है। लेकिन इन तमाम जोखिमों के बीच एक और मुसीबत गले आ पड़े तो आदमी अपनी किस्मत को ही दोष देगा। हाल ही में दक्षिण अफ्रिका की एक फ्लाइट से कुछ ऐसी ही खबरें सामने आई हैं। जहां 11 हजार फिट पर उड़ रहे जहाज के भीतर दुनिया का सबसे खतरनाक कहा जाने वाला सांप किंग कोबरा देखा गया। एक समय में तो ऐसा लगा कि सारे विमान यात्रियों की जान हलक में आ गई है, लेकिन पायलट की सूझबूझ से सारे यात्रियों की जान सही सलामत बच गई।

दरअसल, यह कोबरा पायलट रूडोलफ एरास्मस की सीट के नीचे ही बैठा था। जब उन्हें सीट के नीचे कुछ चलता हुआ महसूस हुआ।  उन्होंने बड़ी बेफ्रिकी से सीट के नीचे नजर डाली, लेकिन नजारा देख कर उनके होश ही उड़ गए।  फिर भी वो घबराए नहीं। उन्होंने हिम्मत बांधे रखी और फ्लाइट की सफल लैंडिंग भी करवाई। इस घटना के बाद पायलट एरास्मस की जमकर तारीफ हो रही है।

5 फीट का था कोबरा

आपको बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका की यह घरेलू उड़ान थी। जो एक जगह से उड़ान भरकर दूसरे जगह जा रहा था। इसी बीच पायलट को सीट के नीचे कुछ ठंडा महसूस हुआ और देखा तो 5 फीट का कोबरा मिला। कुछ देर के लिए पायलट भी हैरान हो गया लेकिन फ्लाइट में यात्रियों के जान को देखते हुए हिम्मत रखी और अपने सहकर्मियों के साथ ये जानकारी साझा की। जिसके तुरंत ही नजदीकी एयरपोर्ट से संपर्क साधने का काम शुरू हुआ और लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी गई। कुछ ही देर के बाद विमान को एयरपोर्ट पर लैंडिंग करने की अनुमति मिल गई।

विमान में पांच लोग थे सवार

वहीं इस पूरे घटना की जानकारी किसी भी यात्री को नहीं दी गई थी, क्योंकि जैसे ही इस बात का पता यात्रियों को लगता तो चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन जाता और फ्लाइट दुर्घटना का शिकार भी हो सकती थी। बता दें कि,  इस फ्लाइट में पायलट समेत कुल पांच लोग सवार थे।

फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग होने के बाद विमान के कर्मचारियों ने बताया कि टेक ऑफ से पहले देखा गया था कि फ्लाइट के आस-पास एक कोबरा घूम रहा है। लेकिन हमें लगा कि वो वहां से चला गया होगा, शायद वो विमान में कॉकपिट की ओर से अंदर चला गया होगा।


 

Created On :   6 April 2023 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story