ब्रेन डेड इंसान को लगाई गई इस जानवर की किडनी, जीवित इंसानो पर भी किया जाएगा ट्रायल

The kidney of this animal implanted on a brain dead person, trial will also be done on living humans
ब्रेन डेड इंसान को लगाई गई इस जानवर की किडनी, जीवित इंसानो पर भी किया जाएगा ट्रायल
अजब-गजब ब्रेन डेड इंसान को लगाई गई इस जानवर की किडनी, जीवित इंसानो पर भी किया जाएगा ट्रायल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साइंस की दुनिया में हमेशा कुछ नया घटता रहता है। ऐसी कई चीजें होती हैं जो इंसानी जीवन को प्रभावित करती हैं। इंसान और जानवर की बनावट में काफी फर्क होता होता है पर जब बात साइंस की आती है तो वह इन दोनो को साथ लाने में कोई कमी नहीं छोड़ती है। एक समय ऐसा भी आने वाले है जब आपका कोई अंग काम ना करें तो आप सुअर के अंग का इस्तेमाल कर सकेंगे। यह बात भले ही काफी चौकाने वाली है पर ऐसा ट्रायल किया गया है। अभी हाल ही में एक इंसान के अंसर सुअर का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया था।  

pig kidney transplant

ब्रेन डेड इंसान को लगी सुअर की किडनी

वैज्ञानिक अब कई गुणा ज्यादा डेवल्प हो चुकें हैं, इस बार जो वैज्ञानिकों ने किया उसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। एक ब्रेन डेड इंसान को जेनेटिकली मॉडिफाइड सुअर की दो किडनी ट्रांसप्लांट की गई है। इस किडनी को लगाने के बाद यूरिन का फ्लो सही रूप से चलता साथ ही बॉडी द्वारा इस किडनी को रिजेक्ट नहीं किया गया।

pig kidney transplant

कैसे किया गया प्रयोग
किसी भी पूरी तरह जीवत इंसान पर पहली बार में ऐसा प्रयोग नहीं किया जा सकता है। इसलिए एक ब्रेन डेड रजिस्टर्ड मेडिकल डोनर पर यह प्रयोग किया गया है। पहले मरीज के परिवार से सहमति ली गई जिसके बाद वैज्ञानिकों ने ये अहम कदम उठाया। ब्रेन डेड मरीज किया गया यह प्रयोग फिलहाल सफल पाया गया है। भविष्य में ऐसे ट्रांसप्लांट जीवित इंसानो पर भी बहुत जल्द किया जा सकता है।

pig kidney transplant

Created On :   24 Jan 2022 12:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story