हैरी पाॅटर का जादुई मार्केट, यहां मेज पर सजे मिलते हैं जानवरों के अंग

The most dangerous place Akodessewa Fetish Market at Lome Togo
हैरी पाॅटर का जादुई मार्केट, यहां मेज पर सजे मिलते हैं जानवरों के अंग
हैरी पाॅटर का जादुई मार्केट, यहां मेज पर सजे मिलते हैं जानवरों के अंग

डिजिटल डेस्क, लोम। आपको हैरी पाॅटर फिल्म का वह मार्केट तो याद ही होगा, जहां हैरी अपनी जादू की छड़ी लेने जाता है और खुद ही गायब हो जाता है। यह जगह अजीब लोगों से भरी पड़ी रहती है। यहां एक से बढ़कर एक जादूगर, जादू की चीजें तो होती ही हैं साथ ही एक पूरी दुकान ऐसी होती है जहां जहां जादू की किताबें और नाम के अनुसार जादू की छड़ी भी मिलती है। आज हम आपको एक ऐसे मार्केट की ओर लेकर जा रहे हैं, जहां जादुई सामग्रियां तो मिलती ही हैं साथ ही ऐसे-ऐसे जादूगर मिलते हैं जिनके बारे में जानकर ही आप डर सकते हैं। 

 

World का सबसे बड़ा वूडू मार्केट
आपने अफ्रीका के फेमस जादू वूडू के बारे में तो सुना ही होगा, ये जादू भारत के काले जादू के समान ही बेहद खतरनाक माना जाता है। अफ्रीकी सिटी टोगो की राजधानी लोम में स्तिथ एकोडेसिवा फेटिश मार्केट World का सबसे बड़ा वूडू मार्केट बताया जाता है। वूडू वर्तमान में घाना, नाइजीरिया और टोगो में काफी फेमस है। बताया जाता है कि इस जादू के लिए जानवरों के विशेष अंगाें का इस्तेमाल किया जाता है जो कि इस मार्केट में आसानी से मिल जाते हैं।

 

सजी हुई जानवरों की हड्डियां
वूडू के जानकर तांत्रिक इस बात का दावा करते है कि वे किसी भी समस्या का समाधान कर सकते हैं। वे इन जानवरों की हड्डियों में तंत्र क्रिया करके ताबीज बनाते हैं और पीड़ित को पहनाते हैं। फिर चाहे वह व्यापार की समस्या हो या अच्छे जाॅब व पढ़ाई की। एकोडेसिवा फेटिश मार्केट टोगो के रेगिस्तानी इलाके में स्तिथ हैं। इस बाजार में पहुंचते ही आपको हैरी पाॅटर के जादुई मार्केट की याद आ जाएगी। यहां मेज पर सजी हुई जानवरों की हड्डियां, उनके अंग, सींग, नाखून, पंजे, सिर, खाल, कई तरह की लकड़ियां, जड़ी आदि लटके व रखे हुए देखने मिलेंगे। 

 

आसानी से मिल जाते हैं जानवर के अंग 

बंदर, छिपकली, मगर, शेर, सियार, बारहसिंगा सहित कोई भी जानवर हो उसके अंग यहां आसानी से मिल जाते हैं। वूडू के जानकर मानते हैं कि प्रत्येक जानवरांे के अंगों में ऐसी शक्तियां होती हैं जो लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए काम आती हैं। पर्यटक भी ये मार्केट देखने पहुंचते हैं। हालांकि यहां पहुंचने पर एक बार तो आपके रोंगटे जरूर खड़े हो सकते हैं। 

Created On :   26 Nov 2017 5:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story