दरअसल, ये जंगल रोमानिया के ट्रांसल्वेनिया प्रांत यानि क्लुज काउंटी में स्थित है, जो क्लुज-नेपोका शहर के पश्चिम में है। ये लगभग 700 एकड़ में फैला हुआ है और माना जाता है कि यहां सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं। इस जंगल का नाम है 'होया बस्यू', जिसे दुनिया के बेहद डरावने जंगलों में से एक माना जाता है। यहां जिस तरह की अजीब और रहस्यमय घटनाए घटती है, इस वजह से इसे 'रोमानिया या ट्रांसल्वेनिया का बरमूडा ट्राएंगल' कहते हैं। इस जंगल में पेड़ टेढ़े-मेढ़े हैं और मुड़े हुए हैं, जो कि दिन में ही बेहद डरावने लगते हैं। इस जंगल को लोग भूत-प्रेतों से जोड़कर भी देखते हैं। साथ ही लोगों का कहना है कि, यहां लोग रहस्यमय तरीके से गायब हो चुके हैं।
- श्रीलंका के साथ होने वाली सीरीज के लिए गेल, एडवडर्स की विंडीज टीम में वापसी
- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
- केरल विस चुनाव : हैरान करने वाली हो सकती है कांग्रेस की सूची
अजब-गजब: दुनिया का सबसे रहस्यमयी जंगल, यहां एक बार जो जाता है फिर कभी लौटकर वापस नहीं आता

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जंगल हैं जो बेहद डरावने हैं। कहीं पर जंगली जानवरों का डर है, तो कहीं लोगों का मानना है कि यहां भूत-प्रेत रहते हैं। लेकिन कुछ भी हो जंगल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं, उतने ही कई जंगल डरावने भी लगते हैं। आज हम आपको ऐसे ही एक डरावने जंगल के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां के लिए कहा जाता है कि लोग यहां रहस्यमयी तरीके से गायब हो जाते हैं।


पहली बार ये जंगल चर्चा में तब आया जब एक चरवाहा और उसके साथ 200 भेड़ें रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। ये सदियों पुरानी किवदंती थी। वहीं कुछ साल पहले एक सैन्य तकनीशियन ने दावा किया कि उसने इस जंगल में एक उड़नतस्तरी देखी थी। यही नहीं साल 1968 में एमिल बरनिया नाम के शख्स ने यहां के आसमान में एक अलौकिक शरीर को देखने का दावा किया था। वहीं यहां आए कुछ पर्यटकों का भी ये दावा है कि वो लोग यहां घूमने आए थे, लेकिन कुछ लोग अचानक गायब हो गए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें इस जंगल में अजीबों-गरीब आवाजें भी सुनाई देती है।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।