गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है ये समुद्री जीव, मादा नहीं नर देता है बच्चों को जन्म

This male gives birth to children, not a female, research revealed
गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है ये समुद्री जीव, मादा नहीं नर देता है बच्चों को जन्म
अजब -गजब गिरगिट की तरह रंग बदलने में माहिर है ये समुद्री जीव, मादा नहीं नर देता है बच्चों को जन्म

डिजिटल डेस्क, भोपाल।  प्रकृति के नियम के मुताबिक मादा ही बच्चे को जन्म देती है, लेकिन यह बात जानकर हैरान रह जाएंगे कि इस दुनिया में एक ऐसा जीव भी है जिसमें बच्चे को जन्म देने की जिम्मेदारी नर की होती है। जी हां यह सत्य है, यह जीव समुद्र में पाया जाता है। इस जीव को सी-हॉर्स कहते हैं। लंदन के एक समुद्री जीव वैज्ञानिक केलेन डॉयल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि आने वाले 10-15 साल बाद सी-हॉर्स दुनिया से विलुप्त हो सकते हैं । सी हॉर्स का मतलब समुद्री घोड़ा है। पर, यह कोई समुद्री घोड़ा नहीं एक सुंदर-सी मछली है, जिसका वैज्ञानिक नाम हिप्पोकैम्पस है। 

ऐसे धारण करते हैं गर्भ

नर समुद्री घोड़े के पूंछ में मादा के गर्भाशय के समान एक थोली होती है जिसमें वह भ्रूणों को सेते हैं। इसमें एक तरह का प्लेसेंटा रहता है और यह विकसित होने वाले भ्रूण से जुड़ा रहता है। नर समुद्री घोड़े बच्चों को पोषक तत्व और ऑक्सीजन भी देते हैं । लेकिन इस रिसर्च में बताया गया है कि नर समुद्री घोड़े में अद्वितीय शरीर संरचना होती है जिसका इस्तेमाल वो बच्चों को जन्म देने के समय करते हैं। 

सी-हॉर्स के नहीं होते दांत

सी-हॉर्स के दांत भी नहीं होते। इसकी दुनियाभर में करीब तीन दर्जन प्रजातियां हैं, जिनकी उम्र 1-5 साल होती है। सी-हॉर्स 15 से 35 सेंटीमीटर तक लम्बी होती है। यह दुनिया भर के सभी समुद्रों में एक से 15 मीटर तक की गहराई में छिछले पानी में पाई जाती हैं।

गिरगिट की तरह बदलता है रंग
सी-हॉर्स गिरगिट की तरह रंग बदल सकते हैं। सी-हॉर्स की खासियत होती है, कि यह एक समय में आंखों से चारों तरफ देख सकते हैं। इन जीवों को दुनिया भर में इसलिए जाना जाता है, क्योंकि इसमें नर बच्चे को जन्म देता है। इसमें मादा अपने अंडे नर सी हॉर्स की थैली में डाल देती हैं। उसके बाद  6 माह की अवधि में बच्चे का जन्म होता है। 

Created On :   5 Sep 2022 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story