दुनिया का पहला ऐसा चिड़ियाघर यहां जानवर नहीं इंसान कैद होते हैं पिजरे में

डिजिटल डेस्क, ऩई दिल्ली। चिड़ियाघर का नाम सुनते ही हमे वो बचपन याद आने लगता है जब छुट्टियों में अक्सर वहां घूमने जाया करते थे। हम में से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने चिड़ियाघर न देखा हो। छुट्टियों के दिनों में अक्सर सभी वहां जाया करते हैं और पिंजरे में कैद जानवरों को देख कर खुश होते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे पिंजरे के बारे में बताने जा रहें हैं जिसके बारे में आपने अभी तक न तो सुना होगा और न ही देखा होगा। जी हां एक ऐसा पिंजरा जहां खूंखार जानवार तो खुले में घूमते हैं पर इंसान पिंजड़े में कैद रहते हैं। सुनकर आश्चर्य जरुर लग रहा होगा लेकिन ये सच है।
हम बात कर रहे हैं चीन के चौंगक्विंग शहर में बने एक ऐसे ही अनोखे चिड़ियाघर की। इस चिड़ियाघर का नाम Lehe Ledu Wildlife है। यहाँ इंसान पिंजरे में बंद रहकर जानवरों को देखते हैं। इतना खतरनाक होने के बावजूद भी लोग यहां आतें हैं और खुद अपने हाथों से खाना भी खिलाते हैं। यहां कि एंट्री फीस इतनी है कि आपकी जेब खाली कर देगी पर फिर भी यहां लोग यहां आते हैं। इस चिड़ियाघर को देखने के लिए अलग-अलग देश से भारी मात्रा में लोग आते हैं। साल 2015 के बाद से ये चिड़ियाघर स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए खुला है। हर साल यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ती ही जा रही हैं। बता दें की इस चिड़ियाघर में भारत का सबसे खतरनाक जानवर टाइगर भी शामिल है।
टूरिस्टों को पहले दी जाती है ट्रेनिंग
चिड़ियाघर के प्रवक्ता के अनुसार यहां आने वाले टूरिस्टों को पहले से समझा दिया जाता है कि पिजड़े के अंदर कैसा बर्ताव करें कैसा नहीं। खाने के लालच में जानवर अटैक भी करतें है इन सबसे कैसे बचाव करें ये सब पहले ही बता दिया जाता है।






Created On :   2 Oct 2017 3:23 PM IST