2 महिलाओं ने आपस में की शादी, देश का पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह

UK FIRST interfaith lesbian wedding with Hindu and Jewish women
2 महिलाओं ने आपस में की शादी, देश का पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह
2 महिलाओं ने आपस में की शादी, देश का पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह

डिजिटल डेस्क, लंदन। ये पहली बार नहीं है, लेकिन ये सच सुनकर आपको ताज्जुब होगा। दो महिलाओं ने आपस में शादी कर ली। यही नहीं परंपरा के अनुसार बाकायदा शादी की रस्में पूरी होने के बाद उन्होंने एक दूसरे को KISS भी किया। ये अपनी तरह का देश में पहला समलैंगिक अंतर धार्मिक विवाह है। इनमें से एक महिला हिंदू है तो दूसरी यहूदी।

बरसों तक छिपाए रखा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कलावती मिस्त्री और मिरियम जेफरसन एक-दूसरे से तकरीबन 20 साल पहले मिले थे, तब दोनों अमेरिका में एक पाठ्यक्रम प्रशिक्षण लेने गए गए थे। जेफरसन टेक्सास की रहने वाली हैं। दोनों ने अपने समलैंगिक होने की बात बरसों तक छिपाए रखी थी। 

विधि-विधान से शादी
रिपोर्टस के अनुसार बरसों की रिलेशन के बाद दोनों ने बीते सप्ताह विधि-विधान से शादी कर ली। इस दौरान दोनों ही महिलाओं ने लाल रंग का खूबसूरत शादी का जोड़ा पहन रखा था। फूलों की माला के साथ चूड़ियां और बेहद लाजवाब जुलरी में ये नजर आ रहीं थीं। शादी में इनके कुछ फ्रेंड्स और रिश्तेदार भी शामिल हुए। शादी के बाद दोनों ने केक काटा और सभी ने इस आयोजन को सेलिब्रेट किया। 

मुश्किल था मेरे लिए...
मीडिया से बातचीत में मिस्त्री ने कहा कि युवावस्था से ही मुझे अपने समलैंगिक होने का एहसास हो गया था, लेकिन सांस्कृतिक परंपरा, धर्म के कारण सभी को ये बात बताने से डरती थी। एक एशियाई महिला होने के नाते मेरे लिए ये मुश्किल काम था। 

Created On :   18 Aug 2017 2:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story