27 साल का सीक्रेट, बिना पुरुष के प्रेग्नेंट हो रहीं इस गांव की महिलाएं

Umoja village of Kenya Men do not live here but still women pregnant
27 साल का सीक्रेट, बिना पुरुष के प्रेग्नेंट हो रहीं इस गांव की महिलाएं
27 साल का सीक्रेट, बिना पुरुष के प्रेग्नेंट हो रहीं इस गांव की महिलाएं

डिजिटल डेस्क, उमोजा। दुनिया में कई चीजें आश्चर्यचकित कर देती हैं, वहीं कुछ ऐसे सवाल छोड़ जाती है जिनके जवाब देना संभव नही होता। केन्या का उमोजा गांव भी ऐसा ही है। यहां पुरुष नहीं रहते, लेकिन फिर भी महिलाएं बकायदा नौ माह के गर्भ के बाद बच्चों को जन्म देती हैं।  

बताया जाता है कि इस गांव में 27 साल से कोई पुरुष नही आया। यहां पुरुषों के आने पर सख्त पाबंदी है। इसके बाद भी महिलाएं प्रेग्नेंट हो जाती हैं, और बिना किसी डर के बच्चों को जन्म देती हैं। जिसकी वजह से गांव की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। 

15 से प्रारंभ
दरअसल, इस गांव में शारीरिक शोषण का शिकार हुई महिलाओं को पनाह दी जाती है। ब्रिटिश जवानों ने 1990 में जिन महिलाओं का शारीरिक शोषण किया था उन्‍हें इस गांव में रखा गया है। गांव मंे पुरुषों के ना आने की प्रथा भी तभी से जारी है। सबसे पहले ब्रिटिश जवानों द्वारा रेप का शिकार हुई 15 महिलाओं को यहां रखा गया था। शारीरिक शोषण का शिकार हुई इन महिलाओं की संख्या अब 250 पहुंच गई है।

गांव के बाहर सेक्स
महिलाओं के प्रेग्नेंट होने के बारे में कहा जाता है कि ये गांव के बाहर जाकर चुjपके से पुरुषों से संबंध बनाती हैं। जिसकी वजह से यहां बच्चे पैदा हो रहे हैं। 

अपनी वेबसाइट
बच्चे पैदा करने की वजह से गांव की संख्या भी बढ़ चुकी है। बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूल हैं, जो इनकी आजीविका का मुख्य साधन हैं। साथ टूरिस्टों के लिए कैंप, और गहने बनाकर भी ये बेचती हैं। जिसमें गांव की वेबसाइट इनकी मदद करती है। 

Created On :   3 Aug 2017 6:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story