एक ऐसा रहस्यमयी पेड़, जिसमें से अपने आप निकलता है पानी; वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए वजह

water comes out from kadamb tree which is situated in haryana, Scientists could not even know the reason behind
एक ऐसा रहस्यमयी पेड़, जिसमें से अपने आप निकलता है पानी; वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए वजह
एक ऐसा रहस्यमयी पेड़, जिसमें से अपने आप निकलता है पानी; वैज्ञानिक भी नहीं जान पाए वजह

डिजिटल डेस्क। दुनिया में कई रहस्यमयी चीजें हैं, जिनका जवाब आज तक वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है। ऐसा ही एक पेड़ हरियाणा के नूंह जिले से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित है। जिसमें से अपने आप पानी निकलता है। हैरानी वाली बात यह है कि पानी कहां से आता है और ये क्यों नहीं सूखता है इसका जवाब किसी के पास नहीं है। माना जाता है कि, पेड़ से निकलने वाले पानी को पीते ही चर्म रोग समेत दूसरी बीमारियां भी ठीक हो जाती हैं।

यह पेड़ काफी समय से लोगों के लिए आश्चर्य का विषय बना हुआ है। कई लोग इस रहस्यमयी पेड़ का दर्शन करने के लिए आते हैं। ये चमत्कारिक पेड़ प्राचीन अरावली पर्वतमाला की जड़ों में स्थित एक मंदिर में लगा हुआ है। इस पेड़ की खासियत यह है कि इससे लगातार पानी निकलता रहता है। यहां के लोगों का मानना है कि इस चमत्कारी पानी का सेवन करने से सभी रोग दूर हो जाते हैं। यह कदंब का पेड़ है।

पेड़ से पूरे साल पानी निकलने के पीछे कौन-सा रहस्य है यह बात आज तक कोई भी नहीं जान पाया है। वैज्ञानिकों ने भी इस पेड़ के ऊपर कर शोध किए लेकिन कुछ भी नहीं पता चल सका। मान्यता है कि इस पेड़ में किसी दिव्य शक्ति का वास है। लोग पेड़ के पास स्थित मंदिर को नल्हड़ेश्वर के नाम से जानते हैं। जिन लोगों को कोई भी तकलीफ होती है वे पेड़ से पानी भरकर ले जाते हैं।

Created On :   4 Jan 2020 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story