यहां रहते हैं जिंदा भूत, इन्हें छूते ही हो जाएगी मौत

Weird world of Egungun people, african egungun secret society
यहां रहते हैं जिंदा भूत, इन्हें छूते ही हो जाएगी मौत
यहां रहते हैं जिंदा भूत, इन्हें छूते ही हो जाएगी मौत

डिजिटल डेस्क, बेनिन। कहा जाता है कि अफ्रीकी काले जादू वूडू की शुरुआत बेनिन से हुई थी। यहां रहने वाले इगुनगुन ( african egungun secret society) के लोगों को जिंदा भूत कहकर पुकारा जाता है। ये लोग ढेर सारे रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं। अपने चेहरे को हमेशा ढंके रहते हैं। इनका चेहरा देखना लगभग नामुमकिन होता है। इस वजह से इनकी पहचान भी छिपी रहती है और लोग इनसे डरते हैं। 

 

छूने से डरते हैं लोग

यहां के लोगों की मान्यता है कि इन पर मृृत पूर्वजों की कृपा होती है। ये उन पर आते हैं और सही निर्णय सुनाते हैं। यही वजह है कि इन्हें गांव के फैसले सुनाने और उनके विवादों को निपटाने की परमीशन होती है। हालांकि लोग इन्हें छूने से डरते हैं। 


ईश्वर का और अंतिम फैसला
इन्हें छूने को लेकर कहा जाता है कि ऐसा करने पर इनकी भी मौत हो जाएगी और छूने वाले की भी। ये बुरी आत्माओं के साए हटाते हैं, आपसी विवादों को निपटाते हैं और ग्रामीणों को सुरक्षित रखते हैं। इनका फैसला ईश्वर का फैसला माना जाता है। हालांकि इनके बोले गए शब्दों को कुछ हद तक समझना मुश्किल होता है। क्योंक ये ऊंचे स्वर में बोलते हैं और शब्द भी स्पष्ट नही होते। 


हर वक्त देते हैं आसपास पहरा
इगुनगुन के साथ कुछ और लोग भी होते हैं जो इनकी सुरक्षा काम करते हैं। ये हाथ में छड़ी लेकर इनसे लोगों को दूर रहने के लिए कहते हैं, ताकि इन्हें कोई गलती से भी छू नही सके। इगुनगुन हर वक्त इनके आसपास पहरा देते रहते हैं। ये ढोल की थाप पर डांस भी करते हैं। इनके साथ ढोल नगाड़े भी रहते हैं। जब ये नाचते हैं तो इसे गांव के लिए अतिशुभ माना जाता है। ये शुभ कार्यों का सूचक और संदेश की पूर्व सूचना होती है। ये लोग इन्हें सभी मुसीबतों का हल करने वाला मानते हैं।

Created On :   8 Nov 2017 12:36 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story