रांची की कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना

रांची की कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर लगाया 500 रुपए का जुर्माना
  • चेक बाउंस और धोखाधड़ी का था मामला
  • सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्त की मुकर्रर

डिजिटल डेस्क, रांची। रांची की सिविल कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल पर 500 रुपए का जुर्माना लगाया है। अमीषा के खिलाफ चेक बाउंस और धोखाधड़ी के मामले में सुनवाई के दौरान जिरह के लिए बुधवार की तारीख तय थी।

केस दर्ज कराने वाले अजय सिंह की ओर से अदालत में एक गवाह पेश किया गया। अदालत ने अमीषा पटेल के अधिवक्ता को गवाह का क्रॉस एग्जामिनेशन और जिरह करने को कहा, लेकिन उनकी ओर से इसके लिए समय की मांग की गई। इसके बाद अदालत ने उन पर जुर्माना लगाते हुए सुनवाई की अगली तारीख 7 अगस्त मुकर्रर की है।

उल्लेखनीय है कि रांची की अदालत में चल रहे इस केस में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पिछले 17 जून को रांची सिविल कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन डीएन शुक्ला की अदालत में सरेंडर किया था। सरेंडर के बाद अदालत ने उन्हें 10,000 रुपये के दो बेल बांड पर जमानत दे दी थी।

अमीषा के खिलाफ अरगोड़ा निवासी अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर 2018 को सीजेएम कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि म्यूजिक मेकिंग के नाम पर अमीषा पटेल ने अजय कुमार सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए लेकिन उन्होंने इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। बाद में फिल्म मेकिंग के लिए भी अमीषा ने ढाई करोड़ लिए।

दोनों पक्षों में हुए एकरारनामे के अनुसार जब फिल्म 2018 में रिलीज नहीं हुई तो अजय सिंह ने पैसे वापस मांगे। बाद में बहुत टालमटोल के बाद अमीषा ने ढाई करोड़ और पचास लाख के दो चेक दिए, जो बाउंस हो गये। इसके बाद अजय सिंह ने अमीषा पटेल पर मुकदमा किया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2023 9:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story