अजब-गजब: बिहार में दिखा कुदरत का करिश्मा! बकरी ने गाय जैसे दिखने वाले दो बछड़ों को दिया जन्म, देखने के लिए लोगों का लगा तांता

बिहार में दिखा कुदरत का करिश्मा! बकरी ने गाय जैसे दिखने वाले दो बछड़ों को दिया जन्म, देखने के लिए लोगों का लगा तांता
  • बिहार में आजीबोगरीब मामला सामने आया
  • बकरी ने गर्भ से दो बछड़ों ने लिया जन्म
  • देखने के लिए लोगों का लगा तांता

डिजिटल डेस्क, औरंगाबाद। नए साल के मौके पर बिहार के औरंगाबाद जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक बकरी ने तीन बच्चे को जन्म दिया है जिसमें से दो बच्चे हूबहू गाय के बछड़े की तरह दिखाई दे रहे हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी आस-पास के लोगों को मिली सभी इस कुदरत के करिश्में को देखने के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही देर में बकरी के बच्चों को देखने के लिए वहां लोगों तांता लग गया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो हक्के-बक्के रह गए।

क्या है पूरा मामला?

बिहार के औरंगाबाद जिले के बिलासपुर गांव के पशुपालक जीतन सिंह के घर नए साल की सुबह उनकी बकरी ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीन में से एक बच्चा तो ठीक है वो देखने में बिल्कुल बकरी जैसा ही है लेकिन, बाकी के दो बच्चे गाय के बछड़े की तरह दिखाई दे रहे हैं। इन दोनों बच्चों की शरीरिक बनावट बिल्कुल गाय के बछड़े के जैसी ही है। सर से लेकर पैर तक दोनों गाय के बच्चों जैसे ही हैं। क्षेत्र में इस तरह का यह पहला मामला है।

लोग मान रहे दैवीय अवतार

इस बात की जानकारी लगते ही आस-पास के लोग बकड़ी के बच्चे को देखने के लिए जीतन सिंह के घर पहुंच गए। बच्चों को देखकर लोग काफी हैरान हुए। लोगों के बीच तरह-तरह की बातें भी शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे दैवीय चमत्कार मानकर प्रणाम किया तो कुछ लोगों ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी। हालांकि जानकारों का मानना है कि ऐसा किसी जेनेटिक डिसॉर्डर के कारण हुआ है। पशु चिकित्सकों के मुताबिक, जीन से संबंधित जटिलताओं के चलते ऐसे मामले देखने को मिलते हैं। जेनेटिक डिसॉर्डर के चलते भ्रूण के आकार में बदलाव आता है जिसके कारण हमें इस तरह के अनोखे मामले देखने को मिलते हैं।

Created On :   2 Jan 2024 7:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story