आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी सहित 4 लोगों ने लगाई फांसी

आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी सहित 4 लोगों ने लगाई फांसी

Tejinder Singh
Update: 2020-06-22 10:21 GMT
आर्थिक तंगी से परेशान व्यापारी सहित 4 लोगों ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लॉकडाउन से काम-धंधा ठप होने के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यापारी सहित 4 लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर,  हुड़केश्वर, पांचपावली और बेलतरोड़ी थाने में आकस्मिक मौत के मामले दर्ज किए गए हैं।  

नौकरी से निकाल दिया गया था, पीने लगा शराब

दूसरी घटना हुड़केश्वर थाना क्षेत्र में हुई। सुदर्शन नगर एस.टी. कालोनी निवासी राजेश िगरि (47) ने देर रात रसोईघर में छत में लगे लोहे के एंगल को वायर बांधकर फांसी लगा ली। राजेश अस्थाई तौर पर मनपा में कार्यरत था। काम छूटने के बाद बियर बार में काम करने लगा था, लेकिन वहां से भी उसे निकाल दिया गया था। वह शराब का आदी था। डेढ़ वर्ष से पत्नी उसे छोड़कर बेटे के साथ अलग रह रही है। आकस्मिक मृत्यु का प्रकरण दर्ज किया।

शव निर्माणाधीन मकान में मिला

एक अन्य घटना बेलतरोड़ी थानांतर्गत हुई। न्यू. मनीष नगर स्थित शिवशक्ति गृहनिर्माण सोसायटी में पद्माकर हिवंज (48) नामक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान में रविवार को सुबह एक व्यक्ति फांसी पर लटका पाया गया। आयु 40 वर्ष के करीब है। पहचान बाकी है। 

मायके जाने की जिद में फांसी लगा ली

पांचपावली थाना क्षेत्र में मायके जाने की बात को लेकर हुए विवाद में सरिता नागाचारी (24), मोतीबाग निवासी महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। लगभग छह माह पहले सरिता की संदीप नागचारी से शादी हुई थी। लाॅकडाउन के दौरान उसने छत्तीसगढ़ स्थित मायके जाने की इच्छा पति से जताई थी। शनिवार की रात इस बात को लेकर सरिता और संदीप के बीच विवाद हुआ और तैश में आकर सरिता ने छत की बल्ली कोे चुन्नी बांधकर फांसी लगा ली।

सदर...घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला

राज नगर निवासी उपेंद्र ताराचंद महादुले (48) की सदर स्थित गांधी चौक में महादुले बिछायत केंद्र तथा कैटरिंग नामक दुकान है। शनिवार  देर रात उपेंद्र ने दुकान में ही खिड़की के एंगल को रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। रातभर घर नहीं आने पर सुबह पत्नी प्रीति और पुत्र वेदांत (24)  दुकान पर पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ। उपेंद्र के बड़े भाई जितेंद्र के अनुसार, तीन-चार महीने से धंधा ठप है। उपेंद्र पर करीब पांच लाख रुपए का कर्ज था। उसे लेनदारों की चिंता सता रही थी। शनिवार को दोनों भाई इतवारी में करीब 3 घंटे तक साथ में थेे। मौके से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। 
 

Tags:    

Similar News