- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुंबई में बाढ़ पर बरसा हाईकोर्ट,...
मुंबई में बाढ़ पर बरसा हाईकोर्ट, सरकार और BMC को लगाई फटकार

By - Bhaskar Hindi |3 Sept 2017 4:14 PM IST
मुंबई में बाढ़ पर बरसा हाईकोर्ट, सरकार और BMC को लगाई फटकार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बारिश से हर साल बेहाल हो रही मुंबई को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने शनिवार को महाराष्ट्र सरकार और BMC को फटकार लगाई। हाईकोर्ट ने कहा कि हम प्रकृति पर नियंत्रण नहीं कर सकते। मुंबई में पहली बार बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं हुई। फिर भी हम सुधार के लिए एक इंच भी आगे नहीं बढ़ सके।
चीफ जस्टिस मंजुला चिल्लूर और जस्टिस एनएम जामदार की बेंच ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि मानसून के दौरान हम प्रकृति को काबू नहीं कर सकते। राजधानी मुंबई लगातार बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रही है, लेकिन कई वर्षों में भी कोई सुधार नहीं हुआ। फिलहाल मामले की सुनवाई 7 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
Created On :   3 Sept 2017 9:33 PM IST
Next Story