- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राज्य चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों...
Mumbai News: राज्य चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों को पंजीयन कराने दोगुना देना होगा शुल्क

- पार्टियों को राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत करने शुल्क बढ़ा
- पंजीकृत करने के लिए 20 हजार करना पड़ेगा जमा
Mumbai News. राज्य चुनाव आयोग में राजनीतिक दलों को पंजीयन कराने के लिए अब दोगुना शुल्क यानी 20 हजार रुपए जमा करना होगा। अभी तक राजनीतिक दलों को पंजीयन केवल 10 हजार रुपए में होता था। राज्य चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र राज्य राजनीतिक दल पंजीयन, विनियमन और चुनाव चिन्ह (आरक्षण व वितरण) आदेश -2025 जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभावी से लागू हो गया है। इसके मुताबिक राज्य चुनाव आयोग के पास केंद्रीय निर्वाचन आयोग में पंजीकृत गैर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल, मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दल, मान्यता प्राप्त राज्य स्तरीय दल और अन्य प्रदेशों के राज्य स्तरीय दलों को पंजीयन करना होगा। राजनीतिक दलों को राज्य चुनाव आयोग के सहायक आयुक्त के पास पंजीयन के लिए 20 हजार रुपए का चेक अथवा ऑनलाइन शुल्क भरना होगा। किसी कारणवश राजनीतिक दलों को पंजीयन नहीं हो पाने, पंजीयन रद्द होने और दल का किसी अन्य दल में विलय होने पर पंजीयन शुल्क के रूप में जमा की गई 20 हजार रुपए राशि वापस नहीं लौटाई जाएगी। पंजीयन करने के लिए प्रस्तावित राजनीतिक दल के सदस्यों की संख्याबल कम से कम 150 होना आवश्यक होगा। पार्टी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारणी के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों का चयन पांच साल की अवधि के लिए किया जाएगा। कार्यकारणी की अवधि खत्म होने से पहले नई कार्यकारणी के लिए चुनाव कराने का प्रावधान किया गया है। राजनीतिक दलों को आयकर रिर्टन की एक प्रति संबंधित वित्तिय वर्ष खत्म होने के सात महीने के भीतर राज्य चुनाव आयोग के पास जमा करना होगा।
राजनीतिक दलों की स्थिति
राज्य चुनाव आयोग के पास अभी कुल 397 दल पंजीकृत हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय दल 5, राज्य स्तरीय दल 5 और अन्य राज्यों के राज्यस्तरीय पार्टियों की संख्या 10 है। इस तरह से महाराष्ट्र में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, अन्य राज्यों के राज्य स्तरीय और राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत दलों को मिलाकर कुल 417 पार्टिया हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते राज्य में अगले चार महीने में स्थानीय निकायों के चुनाव होंगे। इससे चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक दलों की संख्या और बढ़ेंगी। साल 2025 में अभी तक छह दलों ने पंजीयन कराया है।
राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत दल
वर्ष दलों की संख्या
साल 2025 6 (अभी तक)
साल 2024 25
साल 2023 15
साल 2022 66
साल 2021 35
साल 2020 7
साल 2019 5
साल 2018 13
राष्ट्रीय दल - 5
राज्य स्तरीय दल - 5
अन्य राज्यों के राज्यस्तरीय दल - 10
राज्य चुनाव आयोग में पंजीकृत दल - 397
कुल - 417
Created On :   8 May 2025 10:11 PM IST