Mumbai News: मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को 29 अगस्त को आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन की दी अनुमति

मुंबई पुलिस ने मनोज जरांगे को 29 अगस्त को आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन की दी अनुमति
  • समर्थकों की संख्या 5 हजार तक रखना होगा सीमित
  • 29 अगस्त को आज़ाद मैदान में विरोध प्रदर्शन की दी अनुमति

Mumbai News. मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल को 29 अगस्त को आज़ाद मैदान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी है। इस दौरान समर्थकों की संख्या 5 हजार तक सीमित रखी गई है। अदालत ने कानून-व्यवस्था की चिंताओं और खासकर गणेश उत्सव के कारण आंदोलन से पूर्व पुलिस अनुमति की आवश्यकता पर ज़ोर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि मुंबई पुलिस ने बुधवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे को 29 अगस्त को मुंबई के आज़ाद मैदान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दी है।अधिकारी ने बताया कि यह अनुमति बॉम्बे हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुसार दी गई है। दिशानिर्देशों के अनुसार प्रदर्शनकारियों की संख्या 5 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए।

अदालत ने मंगलवार को कहा था कि जरांगे अधिकारियों की पूर्व अनुमति के बिना विरोध प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं। गणेश उत्सव के दौरान मुंबई में कानून-व्यवस्था की स्थिति का हवाला दिया।

मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ ने कहा था कि सरकार यह तय कर सकती है कि प्रतिवादी (जरांगे) को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए नवी मुंबई के खारघर में कोई वैकल्पिक स्थान दिया जाए या नहीं ताकि मुंबई में जनजीवन बाधित न हो। इससे पहले जरांगे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जालना से मुंबई के लिए रवाना हुए। मुंबई पुलिस द्वारा दी गई अनुमति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जरांगे ने कहा कि सरकार को एक ही दिन में ओबीसी श्रेणी के तहत मराठों को आरक्षण देना चाहिए। उन्होंने जालना में संवाददाताओं से कहा कि अगर एक दिन के लिए अनुमति दी जाती है, तो सरकार को हमें एक ही दिन में आरक्षण देना चाहिए। हम आंदोलन रोक देंगे। मैं दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठूँगा।

अदालत ने मंगलवार को जरांगे को बिना प्रशासन की मंजूरी के आंदोलन नहीं करने की सख्त हिदायत दी थी। पाटील ने अदालत से 27 अगस्त से मुंबई के लिए मार्च शुरू करने और 29 अगस्त से आजाद मैदान में भूख हड़ताल करने की प्रशासन को इजाजत देने का अनुरोध किया था। उनकी ओबीसी कोटे के तहत मराठाओं को आरक्षण और परिजनों को सरकारी नौकरी देने की मांग है।

जरांगे पाटिल ने 29 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। मुंबई पुलिस ने उन्हें आंदोलन करने की इजाजत नहीं दी थी। पीठ ने सुनवाई के दौरान गणेश उत्सव का हवाला देते हुए कहा था कि मुंबई में कानून-व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। मामले की अगली सुनवाई 9 सितंबर को रखी गई है।

Created On :   27 Aug 2025 10:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story