महंगे शौक पूरा करने के लिए मुंबई में नाइजिरियन से खरीदते थे ड्रग्स

महंगे शौक पूरा करने के लिए मुंबई में नाइजिरियन से खरीदते थे ड्रग्स

Anita Peddulwar
Update: 2019-09-04 08:59 GMT
महंगे शौक पूरा करने के लिए मुंबई में नाइजिरियन से खरीदते थे ड्रग्स

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार शिवानी नंदू बनाइत (20) उदय नगर गोलबा रेसिडेंसी, हुड़केश्वर और बग्गा उर्फ बंटी शेरू अहमद खान ( 27) न्यू सूरजनगर, वाठोड़ा निवासी को अपराध शाखा पुलिस विभाग के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने  अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों काे 8 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के पुलिस निरीक्षक आर डी निकम ने बताया कि शिवानी शादीशुदा  है।  उसने एक बदमाश से शादी की थी, फिलहाल दोनों अलग रहते हैं।

शिवानी को अपनी तरह से जिंदगी जीने की आदत है। उसके परिवार में मां, पिता और बहन है। उसके पिता उसके मां के साथ नहीं रहते हैं। शिवानी और बग्गा को एमडी ड्रग्स खाने की लत है। शिवानी को यह शौक उसे कब और कैसे लगा, यह तो पता नहीं है, लेकिन उसकी बग्गा से एक पार्टी के दौरान मुलाकात हुई। उसके बाद दोनों गहरे दोस्त बन गए। यह दोनों मुंबई के हार्बर लाइन एरिया से नाइजीरियन से एमडी ड्रग्स खरीदकर नागपुर लाते थे। हार्बर लाइन मध्य रेलवे द्वारा संचालित मुंबई उपनगरीय रेलवे की एक शाखा लाइन है। इसका नाम इसलिए रखा गया क्योंकि यह शहर के प्राकृतिक बंदरगाह के साथ पूर्वी इलाकों में फैला था। इस क्षेत्र में ज्यादातर नाइजीरियन ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हैं।

शिवानी 12 वीं कक्षा तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है पर उसे महंगे शौक हैं। वह शुरू से अपनी शर्त पर जीने वाली लड़की है। वह अपने परिजनों की बातें भी नहीं मानती है। वह अपने शौक को पूरा करने के लिए ड्रग्स के कारोबार में लिप्त हो गई।  पुलिस उससे यह पूछताछ कर रही है कि वह एमडी ड्रग्स को मुंबई से नागपुर लाने के बाद किसे बेचते थे। मुंबई में यह माल किसके सहयोग से नाइजीरियन से खरीदते थे। इस बारे में शिवानी और बग्गा से पूछताछ की जा रही है।

मां आई थी मिलने

सूत्रों ने बताया कि शिवानी गरीब घर की है। उसके गिरफ्तार होने के बाद उससे मिलने उसकी मां आई थी। शिवानी शुरू से ही अपनी मर्जी से जीना चाहती थी। शिवानी और बग्गा को अपराध शाखा पुलिस विभाग के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने गत दिनों उसे 25 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित करीब 75 हजार रुपए के माल सहित पकड़ा था। शिवानी बनाइत मॉडलिंग भी करती थी। मुंबई से मॉडलिंग का कार्य शुरू किया। बाद में अपने मित्र बग्गा के साथ ड्रग्स की तस्करी में लिप्त हो गई। पुलिस का कहना है कि वह झूठ बोल रही है। वह मॉडलिंग या सौंदर्य स्पर्धा में भाग लिया था। इसकी जांच की जाएगी, लेकिन फिलहाल उससे और बग्गा से पुलिस यह पूछताछ कर रही है कि वह नागपुर में एमडी ड्रग्स  कब से लाकर बेच रही है। 
 

 

Tags:    

Similar News