महिला सहयोगी से रेप कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

महिला सहयोगी से रेप कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Anita Peddulwar
Update: 2019-10-11 04:58 GMT
महिला सहयोगी से रेप कर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  अपने साथ काम करने वाली युवती को शादी का लालच देकर उसका यौन शोषण करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।   घटना सदर क्षेत्र स्थित एक होटल की है। जहां पर कार्यरत 21 वर्षीय  युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम अजहर अली अरमान अली (24) जाफर नगर निवासी है। आरोप है कि वह युवती को ब्लैकमेल कर रहा था। उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे करीब 1 लाख 25 हजार रुपए ऐंठ चुका है। पीड़िता की शिकायत पर सदर पुलिस ने अजहर अली पर धारा  376, 420, 417, 504, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार  सदर के बब्बू गैलेक्सी होटल में कार्यरत महिला कर्मचारी के साथ अजहर अली ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया क उसने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। वह सदर स्थित  बब्बू गैलेक्सी होटल में वर्ष 2018 में नौकरी पर लगी थी। इस होटल में अजहर अली प्रबंधक के पद पर कार्यरत था। उसकी होटल के प्रबंधक अजहर के साथ पहचान हो गई। अजहर ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाया। उसके बाद वह  पीड़िता के घर बार-बार जाकर उससे शारीरिक संबंध की मांग करता था। आरोपी ने इस दौरान पीड़िता से करीब 1 लाख 25 हजार रुपए भी ऐंठ लिए। कुछ महीने बाद जब पीड़िता ने उससे पैसे वापस मांगे, तो उसने शादी करने का लालच पीड़िता को दिया, लेकिन बाद में इनकार कर दिया। जब पीड़िता ने उससे शादी करने की जिद की, तो वह उसे धमकाने लगा। इससे परेशान हो कर अजहर अली के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। सदर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

मामूली बात पर युवक पर जानलेवा हमला
 मामूली बात को लेकर एक व्यक्ति ने लोहे का रॉड युवक के सिर पर मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया।  शांतिनगर थाना अंतर्गत यह घटना हुई है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फरियादी शीतल रमेश गेदुरानी (48), निवासी शांतिनगर एनआईटी गार्डन के पास है। आरोपी नीलेश उर्फ पिंटू दिनकर हिंगे (39) है। दोनों पड़ोसी हैं। घटना के दिन जब फरियादी अपने घर में परिवार के साथ बैठी थी। उसी समय आरोपी नीलेश उसके घर गया। उसने फरियादी को बताया कि, उनका बेटा हिमांश उनके घर के सामने दोस्तों के साथ बैठकर गाली-गलौच करता रहता है। बेटे को समझाने की बात उससे कही। वरना उसे जान से मार मारने की धमकी दी।  इसी बीच हिमांश पीछे से आया। आरोपी को लगा कि, हिमांश उसे मारने आया है। उसने हाथ रखी लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। हिमांश बुरी तरह से घायल हो गया। घरवाले बेटे को पहले निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। मेयो अस्पताल में हिमांश का उपचार जारी है।

Tags:    

Similar News