मुख्यमंत्री के समर्थन में पहले ही इस्तीफा देने को तैयार थे कांग्रेस विधायक अग्रवाल, भाजपा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री के समर्थन में पहले ही इस्तीफा देने को तैयार थे कांग्रेस विधायक अग्रवाल, भाजपा में हुए शामिल

Tejinder Singh
Update: 2019-09-30 16:07 GMT
मुख्यमंत्री के समर्थन में पहले ही इस्तीफा देने को तैयार थे कांग्रेस विधायक अग्रवाल, भाजपा में हुए शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कांग्रेस के विधायक गोपाल अग्रवाल 5 वर्ष से भाजपा का समर्थन कर रहे थे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में राज्य सरकार के गठन के समय राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति के समय अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के समर्थन में विधायक पद से इस्तीफा देने की पेशकश कर दी थी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। विधायक अग्रवाल के भाजपा में प्रवेश कार्यक्रम मुख्यमंत्री बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल तन से भले ही कांग्रेस में रहे लेकिन मन से भाजपा से जुड़ चुके थे। दिसंबर 2014 में सरकार गठन के समय अस्थिरता थी। शिवसेना प्रमुख विपक्ष की भूमिका में था। मुख्यमंत्री काे बहुमत जुटाना था। उस समय अग्रवाल, मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि विदर्भ के मुख्यमंत्री के समर्थन में वे विधायक पद से इस्तीफा देकर पुन: चुनाव लड़ने को तैयार है। फडणवीस ने यह भी कहा कि आघाड़ी सरकार के समय भी अग्रवाल भाजपा के लिए सहायक थे। भाजपा विपक्ष में थी। सरकार के विरोध में विपक्ष आक्रामक रहता था। तब सत्ता में रहते हुए भी अग्रवाल आघाड़ी सरकार के विरोध में आक्रामक हो जाते थे। फडणवीस ने दावा किया कि इस बार भाजपा के नेतृत्व में महायुति को न भूतो वाली जीत मिलेगी। अब तक जो परिणाम नहीं आए वह परिणाम देखने को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्च में राज्य में भाजपा सत्ता में लौटेगी। मुख्यमंत्री ने विधायक अग्रवाल को संकेतों में संगठनात्मक अनुशासन ध्यान रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि गोंदिया भंडारा में पहले से भी भाजपा परिवार मजबूत है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिछले चुनावों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस का नया परिवार भाजपा से जुड़ रहा है। दो परिवार मिलकर बड़ा परिवार बनेगा। अग्रवाल को भी नए पुराने परिवार के सदस्यों का ध्यान रखना होगा।

कांग्रेस विधायक गोपाल अग्रवाल ने लिया भाजपा में प्रवेश

गोंदिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक गोपाल अग्रवाल ने भाजपा में प्रवेश लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में गोंदिया जिला के भाजपा अध्यक्ष हेमंत पटले से दुपट्टा पहनाकर अग्रवाल को भाजपा में प्रवेश दिलाया। अग्रवाल को गोंदिया से भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के साफ संकेत मिले हैं। रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा है कि अग्रवाल 5 वर्ष से राज्य सरकार के लिए सहायक के तौर पर रहे हैं। लोकलेखा समिति के अध्यक्ष रहते हुए अग्रवाल ने कांग्रेस व राकांपा के नेताओं के भ्रष्टाचार को सामने लाने का काम किया। उनके नेतृत्व में गोंदिया में भाजपा का विधायक चुनाव जाएगा। अग्रवाल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के विकास कार्य को देखते हुए भाजपा में शामिल हुए हैं। वे गोंदिया हीं नहीं विदर्भ में भाजपा काे मजबूत बनाने के लिए योगदान देंगे। अग्रवाल के साथ गोंदिया जिला परिषद के 6 कांग्रेस सदस्यों ने भी भाजपा में प्रवेश लिया। गोंदिया के पालकमंत्री परिणय फुके, नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के अलावा गोंदिया व नागपुर के भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे।
 

Tags:    

Similar News