- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी, पूर्व बिशप...
Nagpur News: 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी, पूर्व बिशप गिरफ्तार, चेयरमैन की तलाश

- कर्नाटक के मंगलोर में पुलिस ने बिछाया था जाल
- साजिश कर रेलवे से प्राप्त मुआवजे की करोड़ों रकम का गबन
Nagpur News 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में जबलपुर के पूर्व बिशप को पुलिस ने कर्नाटक के मंगलोर से गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी एनडीटीए नागपुर के चेयरमैन की तलाश जारी है। आरोप है कि, दोनों ने साजिश कर रेलवे से प्राप्त हुई मुआवजे की करोड़ों रकम का गबन किया है। मामले की जांच जबलपुर क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग कर रही है।
रेलवे से मिली मुआवजे की रकम : एनडीटीए द्वारा संचालित बार्स्लेय स्कूल कटनी (म.प्र.) में है। इसकी 0.22 हेक्टेयर भूमि रेलवे ने अधिग्रहित की है। बदले में एनडीटीए को मुआवजे के तौर पर 2 करोड़ 45 लाख 30 हजार 830 रुपए दिए हैं, लेकिन जबलपुर के पूर्व बिशप डायोसिस पी.सी. सिंह, एनडीटीए के पूर्व चेयरमेन नागपुर निवासी पॉल दुपारे ने मुआवजे की रकम दूसरे खातों में हस्तांतरित की। हालांकि, उन्हें आर्थिक लेन-देन का कोई अधिकार नहीं है अौर न ही उसके लिए उन्होंने एनडीटीए की अनुमति ली थी। करोड़ों की राशि का गबन करने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज िकया गया था।
64 प्रकरण दर्ज हैं : मामला बड़ी रकम के लेन-देन से जुड़ा होने के कारण मामले की जांच-पड़ताल स्थानीय क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग को सौंपी गई थी। जांच के दौरान मुख्य आरोपी पी.सी. सिंह कर्नाटक के मंगलोर में होने के बारे में पता चलने पर पुलिस वहां से उसे गिरफ्तार कर जबलपुर ले गई है। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा और प्रवर्तन निदेशालय में कुल 64 प्रकरण दर्ज हैं। प्रकरण में लिप्त पॉल दुपारे की तलाश जारी है।
Created On :   7 May 2025 1:58 PM IST