Nagpur News: हिंदुओं की आस्था पर चोट करने वाले राहुल गांधी माफी मांगें : विहिप

हिंदुओं की आस्था पर चोट करने वाले राहुल गांधी माफी मांगें : विहिप
  • जिहादी हिंसा को कुचलना जरूरी
  • देश में 13 लाख से ज्यादा महिलाएं मिसिंग

Nagpur News विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में दिए साक्षात्कार के दौरान हिंदुआें की आस्था पर गहरी चोट की है। राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि, हिंदू संस्कृति ही देश की संस्कृति है। धंतोली स्थित विहिप के कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमेरिका में दिए साक्षात्कार के दौरान भगवान श्रीराम के इतिहास को काल्पनिक बताया था। यह भगवान श्रीराम व हिंदू आस्था का अपमान है। इसके लिए राहुल गांधी माफी मांगे। कांग्रेस बार-बार हिंदू विरोधी बातें करती है। उन्होंने जिहादी हिंसा पर कहा कि, पहलगाम में धर्म पूछ-पूछकर लोगों को मारा गया। कर्नाटक व मुर्शिदाबाद में भी यहीं हुआ। हिंदू समाज पर आक्रमण हो रहा है। जिहादी हिंसा की कबर यहीं खोदी जाएगी। जिहादी हिंसा को कुचलना जरूरी है। इस अवसर पर विहिंप के प्रशांत तितरे, अमोल ठाकरे, निरंजन रिसालदार, अमित वाजपेयी आदि उपस्थित थे।

13 लाख से ज्यादा महिलाएं मिसिंग : उन्होंने कहा कि, देश में 13 लाख से ज्यादा महिलाएं मिसिंग हैं, जिसमें से कई महिलाएं लव जिहाद का शिकार होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि, हिंदू मंदिरों को सरकार के नियंत्रण से मुक्त करने के लिए जागरण अभियान चलाया जाएगा। सांसद व िवधायकों से मिलकर चर्चा की जाएगी। विजयवाड़ा में बड़ी सभा हुई। ऐसी बड़ी सभाएं ली जाएंंंंंंंंगी। उन्होंने कहा कि, जनसंख्या असंतुलन पर विहिंप देश भर में हर परिवार में 2 बच्चे के लिए अभियान चलाएगी। तेजी से घट रही हिंदुआें की आबादी पर भी उन्होंने चिंता जाहिर की।

हमारा प्रयास हिंदू एकता पर : एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि, जातीय जनगणना हुई तो कई बातें बाहर आएंगी। हमारा प्रयास हिंदू एकता पर है। सुरक्षा की दृष्टि से ली जा रही मॉक ड्रिल का समर्थन करते हुए उन्होंने कहा- इसमें विहिप भी शामिल होगी। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करते हुए कहा कि, ऐसे तत्वों को निश्चित ही सजा मिलेगी। गो रक्षा के लिए योग्य कानून पारित कराना होगा।


Created On :   7 May 2025 1:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story