सड़क हादसा : नागपुर की आईटी इंजीनियर युवती की मौत

सड़क हादसा : नागपुर की आईटी इंजीनियर युवती की मौत

Tejinder Singh
Update: 2019-12-14 10:19 GMT
सड़क हादसा : नागपुर की आईटी इंजीनियर युवती की मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। शराब पीकर तेज रफ्तार से निकले कार चालक ने स्कूटी सवार आईटी इंजीनियर युवती को जोरदार टक्कर मारी। जिसमें गंभीर रूप से घायल हुई युवती ने दम तोड़ दिया। घटना गुरूवार रात सवा बारह बजे खराड़ी परिसर में हुई। मृत लड़की नागपुर की रहने वाली थीं। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय श्रध्दा मधुकर बांगड़ की मौत हो गई हैं। घटना को लेकर चंदननगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार चालक मनिष बलिराम चौधरी (37, पाषाण) को गिरफ्तार किया है। श्रध्दा नागपुर स्थित बालभुवन मरोबा मैदान के पास रहती थीं। फिलहाल वह पुणे आई हुई थीं। खराड़ी परिसर स्थित एक आईटी कंपनी में काम करती थीं। तेज रफ्तार वाहने से श्रध्दा को जोरदार टक्कर दी, जिसमें उसकी मौत हो गई।  

 

सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर हत्या

वहीं पिता ने 15 वर्षीय सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी गला दबा हत्या कर दी। गुरूवार को दापोड़ी परिसर में मामला सामने आया। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता भाग गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां ने भोसरी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिस अनुसार 44 वर्षीय पिता पर बालकों का लैंगिक अत्याचारों से संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता आठवीं कक्षा में पढ़ती थीं।जोह दापोड़ी में मां, बहन और सौतेले पिता के साथ रहती थीं। पिता रिक्शा चालक है। पीड़िता और उसकी बहन के प्रेम प्रसंग को लेकर पिता को शक था। इसी शक के चलते उसका लड़कियों की मां के साथ झगड़ा होता था। गुरूवार सुबह दोनों में झगड़ा हुआ था। उसके बाद दोपहर को पीड़िता और पिता दोनों ही घर में थे। इसका फायदा उठाते हुए पिता ने लड़की के साथ रेप किया। उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पिता घर को बाहर से ताला लगाकर भाग गया। कुछ देर बाद पीड़िता की बहन आईं। ताला लगा होने के कारण बाहर ही खड़ी रहीं। काफी देर इंतजार करने के बाद उसने ताला तोड़ दिया। जानकारी मिलते ही भोसरी पुलिस का दस्ता घटनास्थल पहुंच गया। पुलिस ने लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

 

Tags:    

Similar News