मदान ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, लोकसभा चुनाव

मदान ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, लोकसभा चुनाव

Tejinder Singh
Update: 2019-03-27 16:23 GMT
मदान ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार, लोकसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव उरविंदर पाल सिंह मदान ने बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। भारत चुनाव आयोग की मंजुरी के बाद श्री मदान की नियमित नियुक्ति की गई है। सुबह ग्यारह बजे के करीब उन्होंने मुख्य सचिव पद का पदभार ग्रहण कर कामकाज के लिए शुरुआत की। तत्कालीन मुख्य सचिव दिनेश कुमार जैन की लोकपाल मंडल में सदस्य पद पर नियुक्ति होने से गत मंगलवार को उन्हें इससे कार्यमुक्त किया गया था। जिसके बाद वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री मदान को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। सचिव कार्यालय के सहसचिव राजीव निवतकर ने श्री मदान का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। इस दौरान गृह विभाग के प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता, मुख्य सचिव कार्यालय के अधिकारी उपस्थित थे।भारतीय प्रशासन सेवा के 1983 की बैच के अधिकारी मदान ने नांदेड जिले के देगलूर में सहायक जिलाधिकारी के रूप से प्रशासकीय सेवा की शुरुआत की। मई, 2018 से वे वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे।

पंजाब के मदान 

पंजाब राज्य के चंदीगढ के है। उनका जन्म 8 अक्तूबर 1959 में हुआ था। मध्यमवर्गीय परिवार में जन्में मदान के पिता बैंक में नौकरी करते थे। वाणिज्य और विधि शाखा के पदवीधर रहे मदान ने युनाटेड किंगडम से विकास एवं प्रकल्प नियोजन विषय में शिक्षा हासिल की। मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के (एमएमआरडीए) महानगर आयुक्त के रूप में श्री मदान ने तकरीबन पाँच साल दो महीने तक काम किया। इन दिनों में मुंबई की विविध विकास परियोजनाएं, मेट्रो, मुंबई ट्रान्स हार्बर लिंक परियोजना को अंतिम रूप देने का काम भी उनके कार्यकाल में ही हुआ है। वे सहायक जिलाधिकारी औरंगाबाद, अतिरिक्त जिलाधिकारी मुंबई झोपड़पट्टी नियंत्रक, सांगली जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, कल्याण-डोंबिवली महापालिका आयुक्त, नांदेड के जिलाधिकारी, केंद्र सरकार के अणुऊर्जा विभाग में उप सचिव, एमएमआरडीए में प्रकल्प संचालक (एमयुटीपी), म्हाडा के उपाध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी, एमएमआरडीए के महानगर आयुक्त आदि विविध पदों पर कार्य किया।

Similar News