शादी के सपने दिखाकर किशोरी से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार,पुलिस रिमांड पर

शादी के सपने दिखाकर किशोरी से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार,पुलिस रिमांड पर

Anita Peddulwar
Update: 2019-11-09 09:23 GMT
शादी के सपने दिखाकर किशोरी से रेप, आरोपी युवक गिरफ्तार,पुलिस रिमांड पर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक किशोरी को शादी के हसीन सपने दिखाकर उससे जबरन दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेश (22) नीलडोह, हिंगना एमआईडीसी निवासी को यशोधरा नगर पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे 10 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने किशोरी से पहले दोस्ती की बाद में उसे शादी करने का लालच देकर उसे अपने घर पर ले जाकर उससे संबंध बनाता रहा। पीड़िता के परिजनों ने जब बेटी को आरोपी के साथ घूमते हुए देखा तब उसने आरोपी की करतूतों के बारे में परिजनों को बताया। परिजनों के साथ थाने में जाकर पीड़िता ने आरोपी योगेश के खिलाफ शिकायत की। यशोधरानगर पुलिस ने आरोपी पर धारा 376(3), 506 सहधारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यशोधरा नगर क्षेत्र में रहने वाली किशोरी अपने माता- पिता व भाई के साथ रहती है। आरोपी योगेश टाइल्स फीटिंग का काम करता है। उसके कुछ मित्र और रिश्तेदार यशोधरा नगर में रहते हैं। योगेश यहां पर उनसे मिलने आता था। इस बीच उसकी किशोरी के साथ जान-पहचान हो गई। आरोपी योगेश ने उससे दोस्ती कर ली। दोनों में बातचीत करने का सिलसिला शुरू हो गया। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करते हैं। वह सुबह ही काम पर चले जाते थे। इधर आरोपी योगेश ने किशोरी को शादी करने के सपने दिखाने लगा। किशोरी उसके झांसे में आ चुकी थी। वह किशोरी को कामठी सहित अन्य कई स्थानों पर घुमाने लेकर जाया करता था। वह उस पर पूरा भरोसा करने लगी थी। किशोरी को यकीन हो गया था िक वह उससे शादी करेगा। 9वीं कक्षा तक पढ़ी किशोरी की मासूमियत का फायदा उठाकर आरोपी उसे अपने घर ले जाने लगा था। मार्च-2018 से  4 नवंबर-2019 के दरम्यान आरोपी ने उससे जबरन संबंध बनाए। आरोपी और किशोरी के प्रेम संबंध के बारे में परिजनों को जब पता चला, तब उन्होंने बेटी से पूछताछ की तो उसने आरोपी की करतूतों के बारे में सबकुछ उगल दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दी जान से मारने की धमकी 
सूत्रों ने बताया िक, आरोपी योगेश, किशोरी को कई बार धमका चुका था। उसने कहा था िक, अगर इस घटना के बारे में अपने परिजनों और पुलिस को बताया तो वह उसे मार देगा। आरोपी के डर से पीड़िता उसकी ज्यादती बर्दाश्त कर रही थी। पीड़िता ने इस बारे में भी पुलिस को जानकारी दे चुकी है। आरोपी योगेश के परिजन भी मजदूरी करते हैं। 
 

Tags:    

Similar News