सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ : पति को छोड़ आशिक के साथ रहने लगी महिला, देख रही थी रातों रात अमीर बनने के सपने

सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ : पति को छोड़ आशिक के साथ रहने लगी महिला, देख रही थी रातों रात अमीर बनने के सपने

Tejinder Singh
Update: 2019-05-05 11:05 GMT
सैक्स रैकेट का भांडाफोड़ : पति को छोड़ आशिक के साथ रहने लगी महिला, देख रही थी रातों रात अमीर बनने के सपने

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पैसे कमाने की चाह में एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी की मदद से देह व्यापार का अड्डा चला रही थी, जिस पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की है। अड्डे से दो युवतियों को छुड़ाया गया है। पुलिस ने अड्डे से कथित प्रेमी और उसकी प्रेमिका को धर-दबोचा। देह व्यापार चलाने वाली महिला दलाल परमिंदर कौर उर्फ पिंकी सिंह (32) शंभू नगर कोराडी और आशीष सतीश गोटमुकले (22) बुद्ध नगर निवासी के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

हर माह लाखों की कमाई

पुलिस सूत्रों के अनुसार पिंकी सिंह विवाहित है। वह पति और दो बच्चों के साथ रहती है। पिंकी ने  झटपट पैसा कमाने की चाहत में अपने प्रेमी आशीष गोटमुकले के साथ मिलकर देह व्यापार का अड्डा कोराडी क्षेत्र में शुरू कर दिया। वह आर्थिक रूप से कमजाेर युवतियों काे अधिक पैसे कमाने का लालच देकर उससे देह व्यापार कराने लगी। हर माह वह लाखों रुपए कमाती थी। पिंकी ने देह व्यापार में कई युवतियों को जोड़ लिया था। उसने अपने प्रेमी आशीष को कम समय में अधिक पैसे कमाने का लालच देकर उसे भी अपने साथ जोड़ लिया। गत कुछ माह से पिंकी आैर आशीष ने कोराडी में "डिमांड ऑन सेक्स रैकेट" शुरू किया। पिंकी देह व्यापार के अड्डे पर युवतियों को लाती थी और आशीष ग्राहकों की तलाश करता था। इस बारे में पुलिस उपायुक्त निलेश भरणे को जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस निरीक्षक उमेश बेसरकर को कार्रवाई करने का आदेश दिया।

पंटर को भेज कर बिछाया जाल 

सूत्रों के अनुसार आशीष के पास पुलिस ने पंटर (नकली ग्राहक) भेजकर कार्रवाई के लिए जाल बिछाया। पंटर ने देह व्यापार अड्डे पर संपर्क किया। उसने दो युवतियों की मांग की। सौदेबाजी तय होने पर  आशीष ने पंटर से कहा िक युवतियों को कहां पर लाना है।  पंटर ने कोराडी मंदिर के पास उन्हें बुलाया।  पिंकी ने दोनों युवतियों को आशीष के साथ भेज दिया। पंटर से युवतियों ने सहमति दर्शाई, तब मौका पाकर पंटर ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस वहां पहुंचकर दोनों युवतियों को हिरासत में लिया और आरोपी आशीष काे गिरफ्तार किया।  

पति को छोड़ा था

सूत्रों के अनुसार दो बच्चों की मां परमिंदर उर्फ पिंकी ने एक होटल में पिज्जा का ऑर्डर किया था। यह पिज्जा लेकर एक कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करने वाला आशीष ही लेकर आया था। पिंकी ने आशीष का मोबाइल नंबर लिया था। उसके बाद दोनों के बीच संबंध बढ़ते गए। दोनों गहरे दोस्त हो गए। महिला ने पति को छोड़कर आशीष के साथ रहना शुरू कर दिया था। दोनों ने देह व्यापार से अधिक कमाई होने की बात पर सहमत होकर देह व्यापार अड्डा चलाने लगे थे।  

Tags:    

Similar News