1 लाख 59 हजार 712 बच्चों को डोज पिलाने का लक्ष्य

चंद्रपुर 1 लाख 59 हजार 712 बच्चों को डोज पिलाने का लक्ष्य

Tejinder Singh
Update: 2022-02-28 11:41 GMT
1 लाख 59 हजार 712 बच्चों को डोज पिलाने का लक्ष्य

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। जिले में 0 ते 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो का डोज पिलाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुहिम शुरू की गई है। ऐसे में जिलास्तरीय टीकाकरण मुहिम की शुरुआत जिला सामान्य अस्पताल में जिप अध्यक्ष संध्या गुरनुले के हाथों बच्चे को पोलियो डोज पिलाकर की गई। इस समय मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. मिताली सेठी, जिला शल्य चिकित्सक डा. निवृत्ति राठोड, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजकुमार गहलोत, डा. गोवर्धन दुधे, निवासी वैद्यकीय अधीक्षक डा. हेमचंद कन्नाके उपस्थित थे। उक्त मुहिम जिलाधिकारी अजय गुल्हाने के मार्गदर्शन में चलाई जा रही है। मुहिम से छूटे बच्चों काे 2 व 3 मार्च को घर जाकर पालियो का डोज पिलाया जाने वाला है। जिले में ग्रामीण, शहरी आैर महानगर पालिका क्षेत्र में 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के कुल 1 लाख 59 हजार 712 बच्चे हंै, इन सभी को पोलियो का डोज पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। पल्स पोलियो टीकरण मुहिम के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 2 हजार 059 बूथ, शहरी क्षेत्र में 193 तो महानगरपालिका क्षेत्र में 302 ऐसे कुल 2 हजार 554 बूथ स्थापित किए गए हैं। बूथ के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षकांे की संख्या 517 है। साथ ही गृहभेंंट के लिए कुल 2 हजार 867 टीम का गठन किया गया है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र में 2 हजार 549 टीम, शहरी क्षेत्र में 129 और महानगरपालिका क्षेत्र में 189 टीम का समावेश है। साथ ही ट्रांजिट व मोबाइल टीम की संख्या क्रमश: 164 आैर 117 है। इस समय डा. गहलोत ने कहा कि, भारत में 1995 से पल्स पोलियो टीकाकरण मुहिम शुरू की गई। 27 सालों से यह उपक्रम नियमित शुरू है। 

भारत में पोलियो का अंतिम मरीज 14 जनवरी 2011 को मिला था। उक्त मुहिम देश में शुरुआत से उत्कृष्ट तरीके से चलाई जाने से वर्तमान में देश में एक भी पोलियो का मरीज नहीं है। 

मुहिम के दौरान अभिभावकों को अपने 5 साल से कम उम्र वाले बच्चों को पोलियो का डोज पिलाने की अपील जिलाधिकारी अजय गुल्हाने, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. मिताली सेठी के साथ स्वास्थ्य प्रशासन ने की है। कार्यक्रम का संचालन डा. हेमचंद कन्नाके ने किया। इस समय स्वास्थ्य विभाग के सुभाष सोरते, प्रेमचंद वाकडे, मोते, खांडरे, बावनकर, सुत्राले आदि उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News