- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- चंद्रपुर में ओलावृष्टि से 684...
Chandrapur News: चंद्रपुर में ओलावृष्टि से 684 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़ी धान की फसल का नुकसान

- मिंडाला मंडल में सर्वाधिक 351 हेक्टेयर क्षतिग्रस्त
- तलोधी बा. में 257 हेक्टेयर की फसलें प्रभावित
Chandrapur News बेमौसम बारिश, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नागभीड़ तहसील में 684 हेक्टेयर के ग्रीष्मकालीन धान की फसल को नुकसान पहुंचने का प्राथमिक अनुमान 6 से 8 मई के सर्वे में सामने आया है। पांच में से तीन मंडल कें अधिक नुकसान हुआ है। जिसमें मिंडाला मंडल में 351 हेक्टेयर, तलोधी बालापुर में 257 और गिरगांव मंडल में 76 हेक्टेयर के ग्रीष्मकालीन धान का नुकसान हुआ है।
मिंडाला मंडल के जानकापुर, पलसगांव, ओवाला, चिंधीचक और चिंधीमाल का सर्वेक्षण लगभग पूरा हो चुका है। बाकी गांव का सर्वे शुरू है इसलिए नुकसान के आंकड़े बढ़ने की पूरी संभावना है। चार से पांच दिनों में सर्वेक्षण का काम पूरा होने की जानकारी नागभीड़ राजस्व विभाग ने दी है। नागभीड़ तहसील में मई महीने की पहली तारीख को बेमौसम बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि की वजह से धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इसलिए नागभीड़ तहसील के मिंडाला मंडल के चिंधीचक, चिंधीमाल, किटाली बोर, जानकापुर, पलसगांव, ओवाला खेत परिसर तथा तलोधी बालापुर मंडल के उश्रालमेंढा, गंगासागर हेटी, आकापुर, सावर्ला, लखमापुर, खरकाड़ा, आलेवाही खेत का धान की फसल जब कटाई के लिए तैयार थी तो बेमौसम बारिश आेलावृष्टि से किसानों के हाथों से फसल निकल गई। इससे किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इसके बाद बाद 3 मई की शाम ओलावृष्टि हुई। दो बार हुई ओलावृष्टि से बाकी बचा धान भी जमींदोज हो गया।
नुकसानग्रस्त किसानों ने तहसीलदार से मिलकर सर्वे की मांग की। इसके बाद तहसीलदार प्रतापराव वाघमरे ने पंचनामा के आदेश दिये। 6 से 8 मई के बीच किये सर्वे लगभग 684 हेक्टेयर धान के नुकसान की प्राथमिक जानकारी है। नागभीड़ के पांच मंडल में नागभीड़ और किरमिटी मंडल में कोई नुकसान नहीं हुआ है। सबसे अधिक नुकसान मिंडला मंडल में हुआ है, जहां 351 हेक्टेयर में 581 किसानों के धान का नुकसान हुआ है, तलोधी बालापुर मंडल के 315 किसानों के 257 हेक्टेयर, उश्रालमेंढा, उश्रालमेंढा रिठ के 75 प्रतिशत और आकपुर वाढोणा का 50 प्रतिशत सर्वेक्षण पूरा हो चुका है। गिरगांव मंडल में 76 हेक्टेयर का नुकसान हुआ है यहां 95 किसानों का नुकसान हुआ है। तीन दिनों के सर्वेक्षण में मिंडाला, तलोधी बालापुर, गिरगांव के लगभग 684 हेक्टेयर के धान को नुकसान का प्राथमिक अनुमान है। तहसीलदार वाघमारे ने बताया कि इस बात का ध्यान रखा जा रहा है कि ओलावृष्टि से प्रभावित एक भी किसान सर्वे से न छूटे।
Created On :   10 May 2025 4:39 PM IST