भारत में कोरोना के 6,915 नए मामले, 180 की मौत

कोविड-19 भारत में कोरोना के 6,915 नए मामले, 180 की मौत

IANS News
Update: 2022-03-01 06:30 GMT
भारत में कोरोना के 6,915 नए मामले, 180 की मौत
हाईलाइट
  • भारत में कोरोना के 6
  • 915 नए मामले
  • 180 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में लगातार कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट आ रही है, बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,915 नए मामले सामने आए। ये जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों से सामने आई है। बीते 24 घंटे में 180 लोगों की मौत हुई, जिससे मरने वालों की संख्या अबतक बढ़कर 5,14,023 हो गई है।

इस बीच, कोरोना के सक्रिय मामले 1 लाख से कम होकर 92,472 हो गए है। देश में पॉजिटिविटी रेट 0.22 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में 16,864 मरीज ठीक हुए हैं, जिससे रिकवर होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,23,24,550 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट 98.59 प्रतिशत है। देशभर में कुल 9,01,647 टेस्ट किए गए, जिससे टेस्ट की संख्या बढ़कर 76.83 करोड़ से ज्यादा हो गई है।

इस बीच, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.11 प्रतिशत है जबकि डेली पॉजिटिविटी रेट 0.77 प्रतिशत है।

देश में बीते 24 घंटे में 18 लाख से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी गई हैं, जिससे भारत का कोरोना टीकाकरण कवरेज आज सुबह तक 177.70 करोड़ तक पहुंच गया है। यह 2,04,61,239 सत्रों के माध्यम से हासिल किया गया है। मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास 14.08 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज अभी उपलब्ध हैं।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News