मध्य प्रदेश भाजपा ने चुराया आप का डोर स्टेप डिलीवरी का आइडिया !

मध्य प्रदेश भाजपा ने चुराया आप का डोर स्टेप डिलीवरी का आइडिया !

Bhaskar Hindi
Update: 2018-11-19 03:09 GMT
मध्य प्रदेश भाजपा ने चुराया आप का डोर स्टेप डिलीवरी का आइडिया !
हाईलाइट
  • भाजपा ने चुराया आप का डोर स्टेप डिलीवरी का आइडिया
  • आप ने भाजपा पर लगाया केजरीवाल का आइडिया चुराने का आरोप
  • भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। कई वादों और घोषणाओं के बीच एक ऐसी घोषणा भी की गई है, जिसके कारण एमपी भाजपा पर दिल्ली सरकार की नकल करने का आरोप लग रहा है। दरअसल ये घोषणा है डोर स्टेप डिलीवरी को लेकर की गई है।

घोषणापत्र में वादा
शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत भाजपा के कई दिग्गजों ने मध्यप्रदेश में भाजपा का घोषणापत्र को जारी किया है, इसमें डोर स्टेप डिलीवरी मॉडल को लागू करने की घोषणा भी की गई है। भाजपा के घोषणापत्र के पेज क्रमांक 39 में नागरिक सेवाओं के कॉलम के पहले ही बिंदु में लिखा है कि सभी सरकारी सुविधाओं की डोर स्टेप डिलीवरी का मॉडल प्रदेश में लागू किया जाएगा।

आप का आरोप
भाजपा की इस घोषणा पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने काह कि शिवराज सिंह चौहान दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नकल कर रहे हैं। आलोक ने यह भी कहा कि केजरीवाल ने चुनाव के लिए अपने एफिडेविट में दूसरे नम्बर पर इसका जिक्र भी किया है और भाजपा वाकई डोर स्टेप डिलीवरी को लेकर गम्भीर है तो उसे भी एफिडेविट देना चाहिए।  देश मे डोर स्टेप डिलीवरी योजना की शुरुआत सबसे पहले दिल्ली सरकार ने की है जिस पर काफी विवाद भी हुआ था। दिल्ली सरकार ने एलजी से लड़कर इस योजना को लागू करवाया था।

 

Tags:    

Similar News