Hyundai Recall: हुंडई क्रेटा और वरना में मिली गड़बड़ी, कंपनी ने वापस बुलाईं 7698 यूनिट्स

हुंडई क्रेटा और वरना में मिली गड़बड़ी, कंपनी ने वापस बुलाईं 7698 यूनिट्स
  • सीवीटी गियरबॉक्‍स में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है
  • 28 फरवरी 2023 से 13 जुलाई 2023 के बीच की कार शामिल
  • वर्ना सेडान और क्रेटा के लिए रिकॉल नोटिफिकेशन जारी किया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai) की एसयूवी क्रेटा (Creta) और सेडान वरना (Verna) अपने सेगमेंट की पॉपुलर कार हैं। लेकिन, दोनों वाहनों में गड़बड़ी मिलने के बाद कंपनी ने इन्हें वापस बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों कारों की करीब 7698 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। इन दोनों वाहनों के सीवीटी गियरबॉक्‍स में गड़बड़ी की जानकारी मिलने के बाद यह फैसला किया गया।

आपको बता दें कि, करीब एक महीने पहले हुंडई की सिस्टर कंपनी किआ (Kia) ने भी इसी समस्‍या के कारण 4358 यूनिट्स सेल्‍टॉस एसयूवी को रिकॉल किया था। इनमें वे एसयूवी शामिल थीं, ​जो 28 फरवरी 2023 से 13 जुलाई 2023 के बीच बनाई गई थीं। फिलहाल, जानते हैं हुंडई की इन दोनों कारों के बारे में...

हुंडई इंडिया ने नोटिफिकेशन जारी किया

हुंडई इंडिया ने वर्ना सेडान के चुनिंदा iVT मॉडलों के लिए रिकॉल नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रभावित बैच के वाहन मालिकों को निरीक्षण व त्रुटि सुधार की सूचना मिलनी शुरू हो गई है। ऑटोमेकर के अनुसार, रिकॉल का कारण इलेक्‍ट्रॉनिक ऑयल पंप कंट्रोलर में गड़बड़ी होना पाया गया है। इसे निरीक्षण के बाद ठीक किया जाएगा। वहीं क्रेटा में भी समान समस्या पाई गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों वाहनों की करीब 7698 यूनिट्स को वापस बुलाया गया है। इनमें वे ​गाड़ियां शामिल हैं, जिन्हें 13 फरवरी 2023 से छह जून 2023 के बीच बनाया गया है। बता दें कि, कंपनी की ओर से दोनों ही कारों में मुख्‍य तौर पर 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड फोर सिलेंडर पेट्रोल इंजन वाली कारों में सीवीटी गियरबॉक्‍स को दिया जाता है।

यदि आप भी इन दोनों वाहनों में से किसी कार के मालिक हैं और अधिसूचना प्राप्त हुई है, वे निरीक्षण प्राप्त करने और पार्ट को निःशुल्क बदलने के लिए निकटतम हुंडई-अधिकृत डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। वहीं यदि आपको नोटिफिकेशन नहीं मिला है तो आप हुंडई की क्रेटा और वरना के Vin नंबर के जरिए कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। बता दें कि कंपनी की ओर से भी ग्राहकों को रिकॉल की जानकारी फोन, मैसेज और ई-मेल के जरिए दी जा रही है।

Created On :   22 March 2024 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story