LOCKDOWN: ऑटो सेक्टर पर कोरोना का प्रकोप, यात्री वाहनों की बिक्री 51% गिरी

LOCKDOWN: Corona outbreak on auto sector, passenger vehicle sales fell by 51%
LOCKDOWN: ऑटो सेक्टर पर कोरोना का प्रकोप, यात्री वाहनों की बिक्री 51% गिरी
LOCKDOWN: ऑटो सेक्टर पर कोरोना का प्रकोप, यात्री वाहनों की बिक्री 51% गिरी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोनावायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। वर्तमान समय में 200 से अधिक देशों में इस महामारी का प्रकोप देखा जा रहा है। वहीं भारत में लॉकडाउन की अवधि अब 3 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में उद्योगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। खास तौर पर देश की ऑटो इंडस्ट्री बुरी तरह लड़खड़ा गई है।

दरअसल, वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम) ने मार्च महीने में यात्री वाहनों की बिक्री के आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार मार्च माह में यात्री वाहनों की बिक्री 51 प्रतिशत तक गिर गई है। 

Renault जल्द लॉन्च कर सकती है नई इलेक्ट्रिक SUV

इतनी गिरी बिक्री
जारी आंकड़ों के अनुसार, मार्च में यात्री वाहनों की बिक्री 1,43,014 वाहन रही। जो कि मार्च 2019 के 2,91,861 वाहनों की बिक्री के मुकाबले 51 प्रतिशत कम है। वहीं कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री मार्च में 88.95 प्रतिशत घटकर 13,027 वाहन रही जो इससे पिछले साल मार्च में 1,09,022 वाहन थी।

दोपहिया वाहन बिक्री
बात करें दोपहिया वाहनों की बिक्री की तो इस महीने में दोपहिया वाहनों की कुल 8,66,849 इकाइयों की बिक्री हुई, जो बीते साल मार्च माह की 14,40,593 इकाइयों की तुलना में 39.83 प्रतिशत कम है। 

Mahindra XUV500 का BS6 वेरियंट जल्द होगा लॉन्च, सामने आए फीचर्स

सियाम के अध्यक्ष बोले
सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने कहा, ‘‘मार्च का महीना सभी के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण समय में से एक रहा है। सियाम के अनुमान के अनुसार लॉकडाउन के चलते कारखाने बंद रहने के हर दिन इंडस्ट्री के 2,300 करोड़ रुपए के कारोबार का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि, उद्योग को आपूर्ति, मांग और वित्त की उपलब्धता जैसे तीनों प्रमुख मुद्दों की चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है।’’ 

आपको बता दें कि मार्च महीने के आखिरी हफ्ते में देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया था। ऐसे में जहां लोग घरों में हैं, वहीं उद्योग पूरी तरह से ठप हो गए हैं।  

Created On :   14 April 2020 11:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story