Jan Suraj Candidate List: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने पहली लिस्ट की जारी, इन 51 प्रत्याशियों के नाम किए शामिल

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने पहली लिस्ट की जारी, इन 51 प्रत्याशियों के नाम किए शामिल
जन सुराज ने 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। पीसी के दौरान पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रशांत किशोर खुद 11 अक्टूबर को तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट राघोपुर से अपने चुनावी प्रचार-प्रसार का शंखनाद करने वाले हैं।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी होना शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में आज गुरुवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 51 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। हालांकि, इस दौरान प्रशांत किशोर खुद उसमें शामिल नहीं हुए थे।

इस पीसी को पार्टी की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती और राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू सिंह ने संबोधित किया। इसी दौरान 51 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई। उन्होंने बताया कि प्रशांत किशोर खुद 11 अक्टूबर को तेजस्वी यादव की विधानसभा सीट राघोपुर से अपने चुनावी प्रचार-प्रसार का शंखनाद करने वाले हैं। इससे यह पता लगता है कि जन सुराज पूरे दम के साथ चुनावी मैदान में उतरने को तैयार है।

जन सुराज के प्रत्याशियों की लिस्ट

बिहार में कब होंगे चुनाव

बता दें कि बिहार में विधानसभा के चुनाव दो फेज में होंगे। पहला फेज 6 और दूसरा 11 नवंबर को होगा। इनके नतीजे 14 नवंबर को जारी कर दिए जाएंगे। राज्य में पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान और दूसरे में 122 पर होंगे।

पहले चरण में नामांकन दाखिल करने के लिए 17 अक्टूबर तय की गई है, जबकि इन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर तक होगी। वहीं, उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक वापस ले सकते हैं।

इसी तरह, दूसरे चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर रखी गई है। इस चरण के नामांकन पत्रों की जांच 21 अक्टूबर है। इसके साथ नाम वापस लेने की तारीख 23 अक्टूबर तय है।

Created On :   9 Oct 2025 5:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story