Bihar Assembly Election 2025: बिहार में एनडीए से कौन उतर सकता है सीएम रेस में? केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दी अहम जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधासनभा चुनाव 2025 की तारीख पक्की हो गई है। इसके बाद से ही सियासी हलचल जारी है। इसी बीच बीजेपी के सीनियर नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बताया है कि, चुनाव में एनडीए का सीएम फेस नीतीश कुमार ही हैं। उन्होंने सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए के दलों में किसी मतभेद की बात का भी खंडन करते हुए खारिज कर दिया है।
विपक्ष पर साधा निशाना
इसके बाद गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा है कि, महागठबंधन एक बंटे हुए घर की तरह है। कांग्रेस पार्टी पहले ही स्पष्ट तौर से कह चुकी है कि तेजस्वी यादव महागठबंधन के नहीं है बल्कि आरजेडी के सीएम पद का चेहरा होंगे। इसके बाद अब कांग्रेस नेतृत्व के बयान के बाद लालू यादव भी चिंता में हैं।
एनडीए है पूरी तरह से तैयार- गिरिराज सिंह
गिरिराज सिंह ने एनडीए को लेकर कहा है कि, मैं ये जरूर कहना चाहता हूं कि, नीति, नेतृत्व और नीयत पूरी तरह से तय कर ली गई है और किसी तरह की नाराजगी नहीं है।
कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव?
बिहार में दो चरणों में चुनाव होने वाले हैं। जिसमें पहले चरण में 121 सीटों पर 6 नवंबर को चुनाव होगा और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जिसमें 123 सीटों पर वोटिंग होगी। इसके बाद 14 नवंबर को गिनती होगी और नतीजे आएंगे।
Created On :   8 Oct 2025 4:53 PM IST