UP Politics: 23 महीनों बाद मिले अखिलेश-आजम, जानें क्यों है अहम ये मुलाकात?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने आजम खान से रामपुर में मुलाकात की है। सपा नेता वहां पर मुलाकात करने के लिए खड़े हुए थे और जैसे ही आजम खान दिखे उन्होंने तुरंत हाथ पकड़ लिया था। अखिलेश यादव आगे बढ़े और मुस्कुराकर मीडियो को देखा था फिर हाथ उठाकर उन्होंने मीडिया को दिखाया। इसके बाद से ही अनुमान लगाया जा रहा है कि, वे बताना चाह रहे थे कि हम अब भी एक साथ हैं। ये मुलाकात यूपी की पॉलिटिक्स के लिए बहुत ही ज्यादा अहम मानी जा रही है।
क्यों जरूरी है मुलाकात अहम?
राजनीतिक रूप से इस मुलाकात को बहुत ही ज्यादा अहम माना जा रहा है। आजम खान को मुस्लिम वर्ग का एक बड़ा चेहरा मना जाता है। साथ ही उनकी उत्तर प्रदेश के रामपुर के मुस्लिम वर्ग में अच्छी पकड़ है। जिससे आने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा मजबूती बना सकती है और अहम मदद मिल सकती है।
बीजेपी को मिल सकती है कड़ी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सिर्फ और सिर्फ सपा को ही 55 फीसदी मुस्लिम वोट मिले थे और इसके बाद 2022 के विधानसभा चुनाव में 83 प्रतिशत मुस्लिमों ने सपा का समर्थन किया था, जिसमें आजम खान भी रामपुर सीट से मैदान में उतरे थे। और यूपी में सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी मुरादाबाद के बाद अगर कहीं है तो वो रामपुर में ही बसती है। और आजम खान रामपुर में अच्छी पकड़ रखते हैं तो उस हिसाब से ये मुलाकात सपा को 2027 के चुनावों में काफी फायदा पहुंचा सकती है। साथ ही बीजेपी को भी सपा करारी टक्कर दे सकती है।
Created On :   8 Oct 2025 4:28 PM IST