अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने घर में आत्महत्या की (लीड-2)

Actor Sushant Singh Rajput commits suicide at home (lead-2)
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने घर में आत्महत्या की (लीड-2)
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने घर में आत्महत्या की (लीड-2)

मुंबई, 14 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) ने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली है।

वह रविवार सुबह बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए, जिसके बाद उनके घरेलू नौकर ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच के लिए पहुंची है। अभी स्पष्ट रूप से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

राजपूत मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उन्होंने मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी।

राजपूत को नीरज पांडे की 2016 में रिलीज हुई एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी में अपनी मुख्य भूमिका के लिए विशेष रूप जाना जाता है, जो कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है।

उन्होंने अभिषेक कपूर की 2013 में रिलीज हुई काई पो चे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, राब्ता, केदारनाथ और शुद्ध देसी रोमांस जैसी फिल्मों में नजर आए।

फिल्मों में आने से पहले सुशांत ने टीवी सीरियल में भी काम किया था। उन्होंने काफी लोकप्रिय रहे पवित्र रिश्ता सीरियल में काम किया था।

सुशांत के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई है। फैन्स सुशांत की आत्महत्या की खबर सुनकर उनके घर के बाहर जमा हो गए हैं।

संयोग से सुशांत की प्रबंधक (मैनेजर) ने भी कुछ दिनों पहले ही आत्महत्या कर ली थी।

बांद्रा पुलिस की एक टीम जांच कर रही है। पड़ताल के बाद ही घटनाक्रम के बारे में आगे की जानकारी मिल पाएगी।

सुशांत की मौत से बॉलीवुड जगत सदमे में है और कई बॉलीवुड, खेल जगत और राजनीतिक हस्तियां उनकी आत्महत्या पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रही हैं। इसके साथ ही उनके प्रशंसकों को भी उनकी मौत से दुख पहुंचा है। वे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

Created On :   14 Jun 2020 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story