पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहला रिएक्शन, कहा - जागरूकता में चारो ओर देखें

Actress shilpa shetty first instagram post after her husband arrest
पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहला रिएक्शन, कहा - जागरूकता में चारो ओर देखें
पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहला रिएक्शन, कहा - जागरूकता में चारो ओर देखें

डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को हाल ही में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। उन पर पॉर्न फिल्में बनाने और ऑनलाइन ऐप के जरिए पब्लिश करने का आरोप है। पति की गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी का पहली बार रिएक्शन सामने आया है। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया है। दरअसल, शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बुक से तस्वीर पोस्ट की, जिसमें लिखा था, "गुस्से में पीछे मुड़कर न देखें, या डर से आगे न देखें, बल्कि जागरूकता में चारो ओर देखें।"

803hbphg

जेम्स थर्बर के उद्धरण में आगे लिखा था, "हम गुस्से में पीछे मुड़कर देखते हैं उन लोगों पर जिन्होंने हमें चोट पहुंचाई है, हमें ये डर सताता हैं कि, कही हम अपनी जॉब खो न दें। लेकिन,में जिस स्थान पर रहने की आवश्यकता है, वह यहीं है, अभी- जो रहा है या क्या हो सकता है, उसे उत्सुकता से नहीं देख रहा है, बल्कि पूरी तरह से जागरूक है कि क्या है।"  

हालांकि, शिल्पा ने एक पेज शेयर करने के अलावा कोई भी कैप्शन नहीं लिखा। वर्तमान परिस्थितियों से साफ जाहिर होता हैं कि, शिल्पा अपने पति और परिवार को लेकर काफी चिंतित है। 

 



 

 

Created On :   23 July 2021 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story