Review:​ मलंग देखकर हो जाएंगे 'मलंग', एक्शन, ड्रामा और रोमांस का कम्पलीट पैकेज है फिल्म

Review:​ मलंग देखकर हो जाएंगे 'मलंग', एक्शन, ड्रामा और रोमांस का कम्पलीट पैकेज है फिल्म

डि​जिटल डेस्क, मुम्बई। लंबे समय से फिल्म मलंग को लेकर लोगों में खासा बज बना हुआ था। आखिरकार यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई। इस​ फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, दिशा पाटनी, अनिल कपूर, कुणाल खेमू जैसे कलाकार हैं। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है। 2 घंटे 14​ मिनट की इस एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म को भास्कर हिंदी द्वारा 3.5 स्टार दिए जाते हैं। 

कहानी
फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इसकी शुरुआत अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) और सारा (दिशा पाटनी) से होती है। दोनों गोवा ट्रिप के दौरान मिलते हैं। यही दोनों के बीच सिजलिंग कैमेस्ट्री डेवलप होती है। इस बीच बहुत सारी घटनाएं घटती हैं और​ 5 साल बाद दो पुलिस ऑफिसर अंजनि अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल रॉड्रिक्स (कुणाल खेमू) अद्वैत की तलाश में निकल पड़ते हैं। आखिर पुलिस आदित्य का पीछा क्यों कर रही है। यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।

यह भी पढ़े: तापसी पन्नू ने जाहिर की दिली ​इच्छा, निभाना चाहती हैं अमृता प्रीतम का किरदार!

निर्देशन
मोहित सूरी के डायरेक्शन से तो सभी वाकिफ हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने अपने डायरेक्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी। वे जो फिल्म में दिखाना चाहते थे, उसे दिखाने में सफल रहे। फिल्म की शुरुआत एक एक्शन सीन से होती है, जो काफी जबरदस्त है। लेकिन डायलॉग्स और एडिटिंग में कहीं-कहीं यह फिल्म आपको कमजोर लगेगी।

एक्टिंग
फिल्म में दिशा का किरदार आपको पसंद आएगा। उनकी एक्टिंग शानदार है। दिशा का हॉट अदांज देखकर आप उनके दीवाने हो जाएंगे। वहीं ​आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने रोल को निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अनिल कपूर की एक्टिंग पर सवाल उठाना गलत होगा, लेकिन लंबे समय बाद एक्टर कुणाल खेमू कुछ दमदार रोल में नजर आए।

यह भी पढ़े: सिर्फ आईफा ही नहीं... सिने जगत में बेहतरीन काम के लिए दिए जाते है ये सम्मान, जानें

म्यूजिक
फिल्म के गाने तो पहले ही काफी हिट थे। इसके पार्टी ट्रेक सिनेमाघरों में आपको झूमने को मजबूर कर देंगे। फिल्म को देखने के बाद इसके गाने आपकी जुबां पर चढ़ जाएंगे।

क्यों ​देखें फिल्म
यह एक्शन, ड्रामा और रोमांस से भरपूर फिल्म है। इसमें उन सभी चीजों का ध्यान रखा गया है, जो किसी फिल्म को इंटरटेनिंग बनाने के लिए जरुरी है। इसलिए हॉलीडे को खास बनाने के लिए यह एक अच्छा आप्शन हो सकती है। 

Created On :   7 Feb 2020 2:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story