Arjun Kapoor b'day: अपने रिलेशन को लेकर रहते हैं सुर्खियों में, ऐसे की कॅरियर की शुरुआत

Arjun Kapoor b'day: अपने रिलेशन को लेकर रहते हैं सुर्खियों में, ऐसे की कॅरियर की शुरुआत

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर का आज 34वां जन्मदिन है। अर्जुन आज ही के दिन यानी 26 जून 1985 को मुम्बई में जन्मे थे। अर्जुन, जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की बहन का नाम अंशुला कपूर है। वहीं श्रीदेवी अर्जुन कपूर की सौतेली मां हैं और जान्हवी- खुशी कपूर उनकी सौतेली बहन हैं। ​अर्जुन कपूर की पहली फिल्म "इश्कजादे" थी और फिल्म रिलीज के पहले ही अर्जुन की मां मोना शौरी  कपूर का निधन हो गया था। इस बात का ​उनके दिल पर गहरा असर हुआ। आज अर्जुन के बर्थडे के मौके पर उन्हें बहुत खूबसूरत गिफ्ट मिला है। दरअसल, अर्जुन के इंस्टाग्राम पर दस मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं। इस खुशी को जाहिर करने के लिए अर्जुन ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है और सभी फैंस को शुक्रिया कहा है। अर्जुन के बर्थडे पर जानें उनके बारे में कुछ खास बातें। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A big shout out to all the Roots community members! @rootsfootballacademy #TheBodogLife #RootsPremierLeague

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on

Created On :   26 Jun 2019 2:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story