बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मनाया मोदी का 69 वां जन्मदिन, विवेक ओबेरॉय का विश है खास

बॉलीवुड सेलेब्स ने भी मनाया मोदी का 69 वां जन्मदिन, विवेक ओबेरॉय का विश है खास

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र का जन्मदिन देश में बहुत ही जोर शोर से मनाया जा रहा है। उनके जन्मदिन पर कई जगहों पर विशेष आयोजन भी रखा गया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी उनका जन्मदिन काफी ट्रेंड कर रहा है। देश का हर नागरिक मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खास अंदाज में पीएम मोदी को विश किया है। विवेक ओबेरॉय ने तो एक प्यारी सी कविता कहकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

एक्टर अनुपम खेर ने लिखा कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी।आपको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हम सभी आपकी स्वस्थ एवं लंबी आयु की प्रार्थना करते हैं।


पीएम मोदी की बायोपिक में लीड भूमिका निभाने वाले एक्टर विवेक ओबरॉय ने एक खास कविता के साथ ही पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उऩ्होने ये कविता खुद लिखकर अपना वीडियो ट्वीटर पर शेयर किया।

 

वही रणदीप हु्ड्डा ने पीएम मोदी के लिए महाभारत का श्लोक शेयर किया और लिखा कि दुनिया के सबसे मेहनती शख्स के लिए। वो इंसान जो हम सबके बीच से निकला, जिन्होंने हमारे विचारों को दुनिया के सामने रखा और जो करोड़ों लोगों के प्रेरणा बनें। हैप्पी बर्थ डे पीएम मोदी!!

 

 

इसके अलावा डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने भी पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की और उन्होंने पीएम मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि भगवान गणेश आपको एक लंबी और सेहतमंद जिंदगी प्रदान करें।

 

 

डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर ने पीएम मोदी को बर्थ डे विश करते हुए लिखा कि आपके गाइडेन्स और स्नेह के साथ ही हमारा देश तरक्की की राहों पर आगे बढ़ता रहे.. उम्मीद है कि ये आपके लिए प्रोडक्टिव और शांतिपूर्ण साल साबित हो...

 

 

इसके अलावा कपिल शर्मा ने भी पीएम मोदी के सेहतमंद जीवन और खुशहाल जिंदगी की कामना की।

 

 

बीजेपी एमपी और एक्टर सनी देओल ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी और लिखा कि आप हमेशा देश को अपनी एनर्जी के सहारे आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।  न्यू इंडिया के सपने को साकार करने के लिए आपका डेडिकेशन, कमिटमेंट और विजन हम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। मैं आपकी लंबी लाइफ की कामना करता हूं।
  

 

Created On :   17 Sep 2019 7:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story