ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या से गुस्से में बॉलीवुड सेलेब्स, कहा- आरोपी को मिले फांसी

Bollywood Celebrities Reaction On Aligarh Minor Girl Murder Case
ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या से गुस्से में बॉलीवुड सेलेब्स, कहा- आरोपी को मिले फांसी
ढाई साल की बच्ची की नृशंस हत्या से गुस्से में बॉलीवुड सेलेब्स, कहा- आरोपी को मिले फांसी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हाल ही में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक ​दिल दहला देने वाली घटना हुई। इस घटना ने पूरी इंसानियत को शर्मसार करके रख दिया है। चंद रुपयों के लिए अलीगढ़ में एक ढाई साल की बच्ची की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। इस घटना के बारे में सुनकर पूरा देशवासी आक्रोश में है। बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस घटना के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत घृणादायी और गुस्सेवाली घटना है। कोई भी शख्स ऐसा कैसे कर सकता है। नि:शब्द!!


सनी लियोनी ने लिखा कि माफ करना, बच्ची तुमको एक ऐसी दुनिया में रहना पड़ा जहां इंसान अब इंसानियत को नहीं समझता!!!! मुझे माफ कर दो।


रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अलीगढ़ में तीन साल की बच्ची की हत्या और रेप बहुत ही डरावना है। उसके शरीर को विकृत कर दिया। बुराई, अमानवीय और बर्बरता को दिखाया। दोषी को फांसी मिलनी चाहिए। कानून को तेजी से काम करना चाहिए!


एक्टर अनुपम खेर ने भी इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- तीन साल की बच्ची के रेप पर गुस्सा है. ये बहुत डरावना, शर्मिंदा करने वाला और शब्दों से परे दुखद है। आरोपी को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए। इस जघन्य अपराध के लिए कोई अन्य सजा नहीं है। मैं बच्ची के लिए न्याय की मांग करता हूं।

रितेश देशमुख ने लिखा कि घटना के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ और सदमा लगा। हम एक समाज के रूप में थोड़ा असफल रहे हैं। हम अपने बच्चों के लिए किस तरह की असुरक्षित दुनिया बना रहे हैं। इन अपराधों को कम करने के लिए सख्त सजा और तत्काल न्याय एकमात्र तरीका है।


जेनेलिया देशमुख ने लिखा कि ये भयावह है, मैं इस बात से बिल्कुल नाराज हूं कि हमारे देश में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ क्या हो रहा है। हर बार की तरह हम बच्ची के लिए असफल रहे हैं। ऐसे अपराधों के लिए जिम्मेदार लोगों को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जानी चाहिए।

 

 


दरअसल पूरा मामला अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र का है। यहां ये एक ढाई साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और अचानक गायब हो गई। जब बच्ची का कुछ पता नहीं चला तो 31 मई को परिजनों ने पुलिस में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस और परिजन लगातार बच्ची की तलाश में जुटे रहे। 2 मई को इलाके में ही कुछ आवारा कुत्तों को एक बच्ची के शव के साथ देखा गया, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कचरे के ढेर में मिला शव उसी बच्ची का था जो लापता थी। कुत्तों ने नोच-नोच कर शव को बुरी तरह से क्षत-विक्षत कर दिया था। मासूस के हाथ टूटे हुए थे। उसकी आंखों को भी नुकसान पहुंचाया गया था। मृतक बच्ची के परिजनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया था। परिवार वालों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया था। परिजनों के साथ-साथ पूरे गांव के लोगों ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दिया था। कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में लोग थाने भी पहुंचे थे। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि दम घुटने से बच्ची की मौत हुई। बताया गया कि, महज पांच से दस हजार रुपए के लेन-देन को लेकर चल रहे विवाद के चलते बच्ची की हत्या की गई।

Created On :   7 Jun 2019 5:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story