अरुण जेटली निधन: दु:खी हुआ बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जताया शोक

अरुण जेटली निधन: दु:खी हुआ बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जताया शोक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। दिल्ली के AIIMS में जेटली ने अंतिम सांस ली। जेटली लंबे समय से बीमार थे। 9 अगस्त से वह दिल्ली AIIMS में भर्ती थे। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। जेटली के निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटिज ने सोशल मीडिया के जरिए अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार को सांत्वना दी है। 

एक्टर रितेश ​देशमुख ने लिखा कि "अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर मन बहुत ज्यादा दुखी हैं। उनके परिवार और उनकी सभी प्रियजनों को मेरी सांत्वना।" 

एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने लिखा कि "हमारे देश ने एक और महान नेता खो दिया है। रेस्ट इन पावर मास्टर ओम शांति।" 

एक्टर सनी देओल ने लिखा कि "देश ने एक और महान नेता खो दिया है। हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।" 

जेटली ने निधन पर गुल पनाग ने लिखा कि "जेटली के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनकी बातें रखने की कला की मुरीद हूं, और वो तरीका जैसे वह अपना प्वॉइंट ऑफ व्यू रखा करते थे और कानूनी मामलों में उनकी मास्टरी। देश के लिए एक नुकसान। ईश्वर उनके परिवार को इस बेमौके हुए नुकसान के लिए शक्ति दे।"


संगीतकार अदनान सामी ने ट्वीट किया कि "अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। वह बहुत दलालू व्यक्ति थे। रेस्ट इन पीस।" 

दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर ने ट्वीट कर पुराना वक्त याद किया है। उन्होंने लिखा, "श्री अरुण जेटली जी से पहली दफा करीब 20 साल पहले मिला था और तभी से उनकी तारीफें सुनता रहा हूं। उनका जाना देश के लिए एक बड़ा नुकसान है। उन्हें बहुत याद किया जाएगा। उनके परिवार को दिल से मेरी सांत्वना।"

 

फिल्ममेकर करण जौहर ने ट्वीट किया कि "आज देश एक मजबूत और सशक्त नेता के जाने पर दुखी है... मेरी भावनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।" 

 

दिग्गज गायक आशा भोंसले ने लिखा, "बहुत दुख हुआ श्री अरुण जेटली जी के बारे में सुनकर। उनके परिवार को सहानुभूति।"

एक्ट्रेस निम्रत कौर ने लिखा, "भावुक ह्रदय से अरुण जेटली जी के निधन पर सहानुभूति। कभी भी उनसे मिलने का मौका नहीं मिला लेकिन उनके साथ एक ही कॉलेज में पढ़ने का मौका मुझे मिला था। उनका योगदान और विरासत आने वाली पीढ़ियों के साथ रहेंगी।"

दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने ट्विटर पर लिखा, "अरुण जेटली जी के निधन की खबर सुनकर बहुत ज्यादा दुखी हूं। एक प्रभावी, संपूर्ण नेता और हमारे पूर्व वित्त मंत्री। बहुत विनम्र थे, वह अक्सर मिलने आया करते थे और हम बहुत देर तक बातें करते रहते थे। वे यादें हमेशा साथ रहेंगी। दिल से उनके परिवार के लिए संवेदनाएं।" 

ईशा देओल ने लिखा, "आपकी रूह सुकून में रहे अरुण जेटली जी। आपको बहुत याद किया जाएगा। परिवार के लिए संवेदनाएं।"

Created On :   24 Aug 2019 9:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story