बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा चुनावी रंग, चुनाव के नतीजों के लिए कर रहे इंतजार...

Bollywood Celebs Reaction On Social Media For Lok Sabha Election 2019
बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा चुनावी रंग, चुनाव के नतीजों के लिए कर रहे इंतजार...
बॉलीवुड सेलेब्स पर चढ़ा चुनावी रंग, चुनाव के नतीजों के लिए कर रहे इंतजार...

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। लोकसभा चुनाव के नतीजों की गिनती 23 की सुबह से चालू है। चारों तरफ चुनाव का माहौल देखने को मिल रहा है। ऐसे में बालीवुड सेलेब्स पर भी चुनाव का रंग चढ़ा हुआ है। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर चुनाव को लेकर कई प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। देखे सोशल मीडिया पर क्या है सेलेब्स का रिएक्शन। 

 
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट कर लिखा, "आएगा तो.... :)" 

 

सुपरस्टार रजनीकांत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करके बधाई दी हैं। रजनीकांत ने ट्वीट कर लिखा- "आदरणीय नरेंद्र मोदी जी आपको दिल से बधाई... आपने कर दिखाया। ईश्वर आप पर आशीष बनाए रखे।"
 

एक्ट्रेस प्रीती जिंटा बीती रात से काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा कि "आज की रात खास होने वाली है क्योंकि मैं आज पूरी रात चुनाव नतीजे देखने के लिए जागने वाली हूं।"

 

 

अभिनेता एजाज खान ने जीत की ओर बढ़ते भोजपुरी अभिनेता निरहुआ की टांग खींचते हुए ट्वीट किया, "मुझे लगता है कि EVM गायब करने का प्लान निरहुआ को पहले पता था, तभी तो कह रहा था कि मुझे भगवान भी नहीं हरा सकते..??" 

 

मशहूर निर्माता एकता कपूर ने भी चुनाव नतीजों पर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा कि "चुनाव नतीजे आ गए हैं... भारत ने अगले 5 साल के लिए अपना नेता चुन लिया है.. और बहुत से भारतीय अलग-अलग माध्यमों पर उसे उभरते हुए देख रहे हैं।"

 

 एक्ट्रेस गुल पनाग ने ट्वीट कर कहा कि "विपक्ष के लिए ये माहौल शोक सभा का बनता जा रहा है।" 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट किया कि नतीजे देखने के लिए सुबह से टीवी की स्क्रीन से चिपकी गई हूं। साथ ही दूसरे ट्वीट में उन्होंने मोदी जी को बधाई दी। 

 

 अभिषेक बच्चन ने भी चुनाव नतीजों को लेकर अपना एक्साइटमेंट जाहिर किया है। उन्होंने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से फिंगर्स क्रॉस्ड वाला इमोजी शेयर किया है।

 

 

 इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक फिल्म का पोस्टर भी जारी कर दिया गया है। विवेक ओबेरॉय ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इसे जारी किया है।

 

Created On :   23 May 2019 9:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story