उरी के बारे में लोगों की सोच नहीं बदल सकता: आदित्य धर

Cant change peoples thinking about Uri: Aditya Dhar
उरी के बारे में लोगों की सोच नहीं बदल सकता: आदित्य धर
उरी के बारे में लोगों की सोच नहीं बदल सकता: आदित्य धर

डिजिटल डेस्क, पणजी। उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक के निर्देशक आदित्य धर का कहना है कि लोग अगर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को प्रोपोगेंडा फिल्म कह रहे हैं तो मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। यह बात उन्होंने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) के 50वें संस्करण में मीडिया से मुखातिब होने के दौरान धर ने कही।

मैं नहीं तो कोइ और कहता
धर ने कहा कि, एक काम के लिए कैसे सब एक साथ आए, यहां तक की सरकार और उसके सारे विभाग भी.. मैं यही दिखाना चाहता था। ये मुझसे जुड़ गया था। अगर मैं यह कहानी नहीं कहता, तो कोई और जरूर कहता। इसमें सरकार के योगदान को अनदेखा करना नामुमकिन था।

एक वर्ग को यह प्रोपोगेंडा लगता है
निर्देशक धर का कहना है कि, वे एक बात बताना चाहते थे, कि हम भी चाहते हैं ऐसा। इस बार हम चुप नहीं बैठने वाले हैं। हमारे जवानों के साथ जो भी हो रहा है, हम उसका जवाब देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि, अगर समाज के एक वर्ग को यह प्रोपोगेंडा लगता है तो, मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि मैं लोगों की सोच नहीं बदल सकता। 
 

Created On :   25 Nov 2019 10:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story