FIR: सलमान पर एक और पुलिस केस, पत्रकार ने लगाया मारपीट और धमकाने का आरोप

FIR: सलमान पर एक और पुलिस केस, पत्रकार ने लगाया मारपीट और धमकाने का आरोप
FIR: सलमान पर एक और पुलिस केस, पत्रकार ने लगाया मारपीट और धमकाने का आरोप
FIR: सलमान पर एक और पुलिस केस, पत्रकार ने लगाया मारपीट और धमकाने का आरोप

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का विवादों से गहरा नाता है। वे अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवादों में छाए रहते हैं। खासकर कानूनी पचड़े तो उनकी जिंदगी से खत्म होने का नाम तक नहीं लेते। हालही में सलमान खान से जुड़ा ऐसा ही एक वाकया सामने आया है। दरअसल एक पत्रकार ने उन पर और उनके बॉडीगार्ड पर बीच सड़क पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया और पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पत्रकार का नाम अशोक पांडे है और वह JK24x7 न्यूज चैनल में महाराष्ट्र हेड हैं।

अशोक पांडे के वकील नीरज गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने मुंबई के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट (Metropolitan Magistrate Court) में सलमान खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 392, 426 और 506 के तहत शिकायत दर्ज करवाई है। 12 जुलाई को इस मामले की पुष्टि होगी। 

सलमान का रुतबा देख पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
इस मामले में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए अशोक के वकील ने बताया कि घटना के वक्त ही उनके क्लाइंट यानी अशोक ने डीएम नगर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज करवाई थी, लेकिन सलमान का रौब और रुतबा देखते हुए पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन लोगों ने अंधेरी के लोअर कोर्ट में आपराधिक शिकायत याचिका दर्ज करवाई। वहीं पत्रकार अशोक ने बताया कि जब मैंने पहले लिखित में शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने लेटर का रिप्लाई ये कहते हुए दिया कि ये कोई केस नहीं बनता। पुलिस से मिले इस रिस्पांस के बाद मैंने कोर्ट जाने का फैसला किया। 

ये है पूरा मामला 
बता दें यह मामला 25 अप्रैल का है, जब सलमान अपने बॉडीगार्ड के साथ रात में साइकिल पर सैर करने निकले थे। उस वक्त अशोक अपने कैमरामैन के साथ कार से जुहू से कांदिवली जा रहे थे। उन्होंने सलमान खान को देखा और उनका वीडियो बनाने लगे। जैसे ही सलमान की नजर पत्रकार और उस कैमरामेन पर गई, उन्होंने कैमरा छीन लिया और धमकी देने लगे। अशोक ने बताया कि सलमान ने बॉडीगार्ड की तरफ इशारा किया, जिसके बाद सलमान के बॉडीगार्ड ने उनके साथ मारपीट की। अशोक ने बताया था कि उन्होंने सलमान के बॉडीगार्ड से पूछकर ही सलमान का वीडियो बनाना शुरु किया था। इसके बावजूद सलमान के बॉडीगार्ड ने मारपीट की और फोन छीनकर डाटा डिलीट करने की भी कोशिश की।

Created On :   26 Jun 2019 5:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story