LOCKDOWN: धक-धक गर्ल ने किया अपने डॉगी के साथ डांस, देखें मजेदार वीडियो

corona virus lockdown madhuri dixit bollywood actress madhuri dixit dhak dhak girl madhuri dixit madhuri dixit dance video viral
LOCKDOWN: धक-धक गर्ल ने किया अपने डॉगी के साथ डांस, देखें मजेदार वीडियो
LOCKDOWN: धक-धक गर्ल ने किया अपने डॉगी के साथ डांस, देखें मजेदार वीडियो

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लॉकडाउन के चलते बॉलीवुड स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। आए दिन स्टार्स अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। अब बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित ने भी अपने फैंस के लिए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वो अपने डॉगी को डांस सिखाते नजर आ रही हैं। माधुरी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

माधुरी ने सिखाया डॉगी को डांस
माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में माधुरी दीक्षित पैरों में घुंघरू बांधकर डांस करती नजर आ रही हैं। साथ ही वह अपने डॉगी को भी डांस सिखाती नजर आ रही हैं। माधुरी का ये वीडियो लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। वीडियो पर कमेंट कर माधुरी की तारीफ करने वालों का तांता लग गया है। महज कुछ ही घंटों में उनके इस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है।

LOCKDOWN: घर बैठे देखिए अंतरिक्ष का नजारा, सुशांत सिंह राजपूत ने किया फोटो शेयर

एक्ट्रेस वीडियो में कूदते और ताली बजाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने कैप्शन में लिखा, "वह जो हमेशा मेरी तरफ रहता है। वह जो हमेशा मेरा मनोरंजन करता है। मेरा पसंदीदा डांसिंग पार्टनर और वह जो हमेशा मेरे चेहरे पर मुस्कान लाता है। मेरा कार्मेलो।" माधुरी और उनके डॉगी का ये क्यूट वीडियो उनके फैन्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

उर्वशी रौतेला पर एक बार फिर लगा चोरी का इल्जाम, जानें इस बार क्या चुराया 

बता दें, माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने लेटेस्ट फोटो और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। उनके चाहने वाले पूरी दुनिया भर में मौजूद हैं, जो उनकी फोटो और वीडियो का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। 


 

Created On :   11 April 2020 11:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story