रणवीर-दीपिका एक बार फिर बने दूल्हा दुल्हन, इस तरह किए बालाजी के दर्शन

रणवीर-दीपिका एक बार फिर बने दूल्हा दुल्हन, इस तरह किए बालाजी के दर्शन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस खास दिन को वे अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने परिवार के साथ भगवान बालाजी के दर्शन के लिए गए है। इस दौरान उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है। एक तरफ लाल साड़ी में दुल्हन की तरह सजी दीपिका बहुत खूबसूरत लग रही हैं तो वहीं शेरवानी में रणवीर भी काफी डैशिंग लग रहे हैं।

सामने आई तस्वीरों और वीडियो में दोनों न्यूडी मैरिड कपल की तरह लग रहे हैं। लाल रंग की ट्रेड‍िशनल साड़ी पहनी दीपिका ने मांग में सिंदूर, हैवी गोल्ड ज्वैलरी भी पहनी है। वहीं रणवीर सिंह ने ऑफ व्हाइट कुर्ता पायजामा पहना है। साथ ही गोल्डन एम्बरॉयडरी वाली जैकेट ने एक्टर के लुक को कम्पलीट किया है।


दीपिका ने अपनी और रणवीर की खूबसूरत फोटो सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि "आज हम अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। हम भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद चाहते हैं। आप सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद!"

बता दें दोनों ने पिछले साल 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो होटल में शादी की थी। इस शादी में कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। बाद में बी टाउन के लोगों के लिए ग्रेंड रिसेप्शन भी रखा गया। 

Created On :   14 Nov 2019 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story