VACATION: दीपवीर के वैकेशन की पहली तस्वीर आई सामने, दीपिका ने रणवीर के लिए लिखा प्यारा पोस्ट

Deepika Padukone shares her first holiday photos with Ranveer Singh
VACATION: दीपवीर के वैकेशन की पहली तस्वीर आई सामने, दीपिका ने रणवीर के लिए लिखा प्यारा पोस्ट
VACATION: दीपवीर के वैकेशन की पहली तस्वीर आई सामने, दीपिका ने रणवीर के लिए लिखा प्यारा पोस्ट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इन दिनों वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। दीपिका ने इस वेकेशन की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है। जिसे देखकर लोगों को समझ में आ रहा है कि वह किसी बीच के किनारे घूमने गए हैं।

आस-पास कोई नजर नहीं आ रहा है तस्वीर में सिर्फ दो चप्पल दिखाई दे रही है। इस तस्वीर में दीपिका ने पति रणवीर के लिए प्यार बरसाते हुए लिखा- "तुम हमेशा मुझे सही राह दिखाते हो। दीपिका रणवीर इससे पहले अपनी शादी की पहली सालगिरह पर अमृतसर पूरी फैमली के साथ गए थे। बता दें, दीपिका रणवीर साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे, इससे पहले दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को बॉलीवुड का स्ट्रांग कपल कहा जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: BOLLYWOOD: क्या रणबीर और आलिया लेंगे सात फेरे ? साल के अंत में हो सकती है शादी !

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

I will always lean on you to show me the way... #hishers #vacation

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

come sunshine or rain... #hishers #vacation

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

यह खबर भी पढ़ें: BOLLYWOOD: राज कुंद्रा पर पूनम पांडे ने किया क्रिमिनल केस, जानें पूरा मामला

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक में नजर आई थीं। इस फ़िल्म में वो एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका में दिखाई दी हैं। इसके बाद दीपिका फिल्म 83 में भी दिखाई देंगी जिसमें उनके पति रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं। 
 

Created On :   9 Feb 2020 10:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story