फराह खान की बेटी अन्या ने जीता पेटा इंडिया अवॉर्ड, 14 नवंबर को किया जाएगा सम्मानित

Farah Khan Kunders daughter Anya wins PETA India Award
फराह खान की बेटी अन्या ने जीता पेटा इंडिया अवॉर्ड, 14 नवंबर को किया जाएगा सम्मानित
स्टार किड को अवॉर्ड फराह खान की बेटी अन्या ने जीता पेटा इंडिया अवॉर्ड, 14 नवंबर को किया जाएगा सम्मानित

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बाल दिवस (14 नवंबर) पर मशहूर बॉलीवुड फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान कुंदर की 13 वर्षीय बेटी अन्या कुंदर को पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया की ओर से पुरस्कार दिया जाएगा। उन्हें यह कोरोना महामारी के दौरान बेघर जानवरों की मदद करने के लिए दिया जा रहा है।

सड़को पर घूमने वाले जानवर अपने खाने के लिए वहां के रेस्तरां के कचरे पर निर्भर होते हैं, लेकिन कोरोनावायरस लॉकडाउन के वक्त सब बंद होने के कारण जानवर सड़को पर संघर्ष करते नजर आए। अन्या ने मशहूर हस्तियों के पशुओं के स्केच बनाकर 1,000 रुपये में दान कर जानवरों की मदद की। उसने पेटा इंडिया सहित कई पशु कल्याण चैरिटी के लिए 4 लाख रुपये जुटाए।

Farah Khan Kunder's daughter Anya wins PETA India award

अन्या ने मुंबई विश्वविद्यालय के कलिना परिसर में सामुदायिक जानवरों को खिलाने में भी मदद की और अपनी मां के साथ मिलकर लोगों को इन जानवरों को भोजन, पानी, स्नेह और पशु चिकित्सा देखभाल देकर उनकी मदद करने के लिए प्रोत्साहित किया। दोनों ने भारतीय कुत्ते गुलाब और जामुन को भी गोद लिया।

पेटा इंडिया की एसोसिएट डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन एंड यूथ आउटरीच पूजा महाजन ने कहा, सिर्फ 13 साल की उम्र में अन्या ने कमजोर समुदाय के कुत्तों पर जबरदस्त प्रभाव डाला है। इस बाल दिवस, पेटा इंडिया उन्हें सभी जानवरों की मदद करने के लिए सम्मान देना चाहती है।

(आईएएनएस)

Created On :   11 Nov 2021 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story